सबसे ज्यादा विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली टीमें, विदर्भ के पास इतिहास रचने का मौका!
विदर्भ की टीम के पास विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में इतिहास रचने का मौका होगा। विदर्भ आज तक इस टूर्नामेंट में चैंपियन नहीं बना है। पिछले सीजन भी टीम खिताब के नजदीक पहुंचकर चूक गई थी।

हर्ष दुबे की अगुवाई वाली विदर्भ की टीम जब रविवार, 18 जनवरी को सौराष्ट्र के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मैच खेलने उतरेगी तो उनकी नजरें एक बार फिर इतिहास रचने पर होगी। विदर्भ की टीम आज तक विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब नहीं जीत पाई है। पिछले सीजन भी इस टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था, मगर खिताबी मुकाबले में कर्नाटक से मिली हार ने उनका पहला खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया है। एक बार फिर अब ट्रॉफी जीतने का ख्वाब लिए विदर्भ की टीम विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है।
वहीं बात सौराष्ट्र की करें तो, यह टीम 2 बार विजय हजारे ट्रॉफी में चैंपियन बन चुकी है। आखिरी बार उन्होंने 2022-23 में महाराष्ट्र को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था, वहीं पहली बार उन्होंने इस खिताब का स्वाद 2007-08 में चखा था।
तमिलनाडु और कर्नाटक विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास की सबसे सफल टीमें हैं, हालांकि इस बार यह दोनों ही टीम फाइनल तक का सफर तय नहीं कर पाई। विदर्भ ने कर्नाटक को सेमीफाइनल में हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया, वहीं तमिलनाडु की टीम इस बार ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। वह क्वार्टर फाइनल तक में जगह नहीं बना पाई।
विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास की सबसे सफल टीमें-
तमिलनाडु- 5
कर्नाटक- 5
मुंबई- 4
सौराष्ट्र- 2
बंगाल- 1
उत्तर प्रदेश- 1
दिल्ली- 1
रेलवे- 1
गुजरात- 1
झारखण्ड- 1
हिमाचल प्रदेश- 1
हरियाणा- 1
विदर्भ के अलावा पंजाब, राजस्थान, असम और महाराष्ट्र ने भी कभी विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब नहीं जीता है।
विदर्भ टीम- शुभम दुबे, अमन मोखड़े, यश राठौड़, रविकुमार समर्थ, ध्रुव शौरी, अक्षय वाडकर, हर्ष दुबे, नचिकेत भुते, पार्थ रेखाडे, अथर्व तायडे, यश ठाकुर, प्रफुल्ल हिंगे, दर्शन नालकंडे, गणेश भोसले, शिवम देशमुख, दीपेश पारवानी, यश कदम, रोहित बिनकर
सौराष्ट्र टीम- हार्विक देसाई, तरंग गोहेल, चिराग जानी, प्रेरक मांकड़, युवराज चुडासमा, धर्मेंद्रसिंह जाडेजा, चेतन सकारिया, रुचित अहीर, पार्थ भुट, समर गज्जर, अंश गोसाई, विश्वराज जाडेजा, जय गोहिल, हितेन कानबी, प्रणव कारिया, हेतविक कोटक, अंकुर अनवर, पारस्वराज राणा, रवि
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें



