ODI में भारत के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा बार 300+ का स्कोर बनाने वाली टीमें

Jan 18, 2026 07:50 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

न्यूजीलैंड ने 337  रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके साथ एक विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है। अब न्यूजीलैंड, भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा बार 300 या उससे अधिक का स्कोर बनाने वाली टीमों की एलीट लिस्ट में वेस्टइंडीज के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

ODI में भारत के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा बार 300+ का स्कोर बनाने वाली टीमें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में कीवी बल्लेबाजों ने रनों का अंबार लगा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 337-8 का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस बड़े स्कोर के साथ न्यूजीलैंड ने एक विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है। अब न्यूजीलैंड, भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा बार 300 या उससे अधिक का स्कोर बनाने वाली टीमों की एलीट लिस्ट में वेस्टइंडीज के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गई है। कीवी टीम ने अब तक 8 बार यह कारनामा किया है।

न्यूजीलैंड की इस ऐतिहासिक पारी के सूत्रधार डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स रहे। एक समय मात्र 5 रन पर 2 विकेट गिर जाने के बाद मिचेल ने 137 रनों (131 गेंद) की धैर्यपूर्ण पारी खेली, जबकि फिलिप्स ने केवल 88 गेंदों में 106 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजों की लय बिगाड़ दी। इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 219 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई, जिसने स्कोर को 300 के पार पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभाई। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट जरूर लिए, लेकिन वे काफी महंगे साबित हुए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम संकट में नजर आ रही है और उसने 20.2 ओवरों में 110 रन पर 4 विकेट खो दिए हैं, जिसमें रोहित शर्मा और शुभमन गिल जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

यहां उन टीमों की सूची दी गई है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक बार 300+ का स्कोर बनाया है:

भारत के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए सर्वाधिक 300+ स्कोर (टीमें):

• ऑस्ट्रेलिया: 22 बार

• पाकिस्तान: 12 बार

• इंग्लैंड: 10 बार

• वेस्टइंडीज: 8 बार

• न्यूजीलैंड: 8 बार* (इंदौर मैच सहित)

• श्रीलंका: 7 बार

• दक्षिण अफ्रीका: 7 बार

• बांग्लादेश: 1 बार

इंदौर के इस मैदान पर 338 रनों का लक्ष्य हासिल करना टीम इंडिया के लिए एक बड़ी चुनौती है, विशेषकर तब जब कप्तान शुभमन गिल (23) और रोहित शर्मा (11) सस्ते में आउट हो चुके हैं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।