न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप फाइनल में उतरते ही भारत बनाएगा 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखती रह जाएगी दुनिया

Mar 07, 2026 09:01 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप फाइनल रविवार 8 मार्च को खेला जाना है। इस मैच के दौरान मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। आईए जानते हैं इनके बारे में-

न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप फाइनल में उतरते ही भारत बनाएगा 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखती रह जाएगी दुनिया

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच के दौरान मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई है। भारत ने 253 रन बनाने के बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मात्र 7 रनों से जीता था। वहीं न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका को रौंदकर यहां पहुंचा है। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 170 का टारगेट महज 12.5 ओवर में चेज कर डाला था। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक फाइनल देखने मिलने की उम्मीद है।

भारत का लगातार चौथा फाइनल

भारत का यह आईसीसी लिमिटेड ओवर इवेंट में लगातार चौथा फाइनल होगा। टीम इंडिया व्हाइट बॉल क्रिकेट में लगातार 4 फाइनल खेलने वाला पहला देश बनेगा। टीम इंडिया ने इससे पहले 2023 वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला था।

भारत इससे पहले भी लगातार तीन बार आईसीसी लिमिटेड ओवर्स इवेंट के फाइनल खेल चुकी है। ऐसा 2000 से 2003 के बीच हुआ था, जब टीम इंडिया ने लगातार दो चैंपियंस ट्रॉफी के साथ 2003 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था।

वहीं वेस्टइंडीज लगातार तीन आईसीसी लिमिटेड ओवर्स इवेंट में फाइनल खेलने वाला पहला देश था। 1975, 1979 और 1983 वर्ल्ड कप के फाइनल तक वेस्टइंडीज पहुंचा था, जहां वह दो बार ट्रॉफी उठाने में सफल रहा था।

चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेलेगा भारत

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह खिताबी मुकाबला भारत का चौथा फाइनल होगा। इससे पहले टीम इंडिया 2007, 2014 और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेल चुकी है। भारत टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 4 फाइनल खेलने वाला पहला देश बनेगा।

भारत के अलावा इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप में तीन-तीन बार फाइनल में पहुंची है। इंग्लैंड ने 2010, 2016 और 2022 में फाइनल खेला था। पाकिस्तान ने 2007, 2009 और 2022 में फाइनल खेला था। वहीं श्रीलंका ने 2009, 2012 और 2014 में टाइटल क्लैश में जगह बनाई थी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।