श्रीलंका के इस फैसले से टीम इंडिया नाराज, SLC ने बचाव में उतारा अधिकारी; एक सलाह भी दे डाली

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) के एक फैसले से भारतीय टीम मैनेजमेंट नाराज हो गया। भारत को श्रीलंका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। मेहमान टीम को उससे पहले प्रैक्टिस मैच खेलना है।

Shubman Gill and Gautam Gambhir
हेड कोच गौतम गंभीर के साथ कप्तान सुभमन गिल (फाइल फोटो)

शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम फिलहाल श्रीलंका दौरे पर है। भारत को 15 अगस्त से श्रीलंका से दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भिड़ना है। वहीं, भारत को शुक्रवार (7 अगस्त) से कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (एनसीसी) ग्राउंड में श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया मेजबान देश के एक फैसले से नाराज है। बताया जा रहा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट प्रैक्टिस मैच के लिए पिच पर छोड़ी गई घास से खुश नहीं। श्रीलंका में आमतौर पर पिच से स्पिनर्स को मदद मिलती है लेकिन पिच पर जितनी घास छोड़ी गई, वो मेहमान टीम को रास नहीं आई। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने अब अपने फैसले का बचाव करने के लिए एक अधिकारी को उतारा है। अधिकारी ने कहा कि तीन दिन के मैच के लिए पिच अच्छी रहेगी।

'मैं यह नहीं कह सकता कि...'

ग्राउंड के अधिकारी ए. फ्रेंके ने रेवस्पोर्ट्ज से बातचीत में कहा, ''भारतीय टीम का कहना था कि पिच पर बहुत ज्यादा घास है। हालांकि, हम ऐसे ही रखते हैं क्योंकि यह तीन दिन का गेम है। आप बिना घास वाला विकेट नहीं दे सकते। इसके अलावा, वे पिच से खुश थे। हमने जो विकेट दिया है वह अच्छा है। मैं नहीं कह सकता कि यह किसी टीम के लिए फायदेमंद होगा या नहीं। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वे कैसे खेलते हैं।'' फ्रेंके ने आगे बताया कि एसएलसी ने पिच पर घास छोड़ने की गुजारिश की थी।

फ्रेंके ने एक सलाह भी दे डाली

पिच क्यूरेटर ने कहा, ''श्रीलंका क्रिकेट ने थोड़ी घास की रिक्वेस्ट की थी, इसलिए हम ऐसा ही रखेंगे। हो सकता है कि कंडीशन बदल जाएं, लेकिन आमतौर पर एनसीसी विकेट बैटिंग के लिए अच्छा होता है। हमें उम्मीद है कि यहां बड़े स्कोर बनेंगे। लेकिन भारतीय बल्लेबाज गॉल जाने से पहले यहां अच्छी प्रैक्टिस कर सकते हैं। हमारी पिच दूसरे या तीसरे दिन स्पिनरों की मदद कर सकती है। लेकिन मैं यहां टॉस जीतने वाले किसी कप्तान को पहले बैटिंग करने की सलाह दूंगा। हम हमेशा अच्छी और सही पिच विकेट तैयार करते हैं।''

स्पिन के खिलाफ खुद को परखेंगे

भारतीय बल्लेबाज 'नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब' मैदान पर स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अपनी तैयारियों को पुख्ता कोशिश करेंगे। हाल के दिनों में घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखलाओं में भारतीय बल्लेबाजों की सबसे बड़ी कमजोरी बेहतर स्पिन गेंदबाजी के सामने उजागर हुई थी। श्रीलंका के खिलाफ भी परिस्थितियां कुछ अलग नहीं होंगी। श्रीलंका के पास विशेष रूप से घरेलू परिस्थितियों में प्रभावी स्पिन आक्रमण है। ऐसे में 15 अगस्त से गॉल में खेले जाने वाले पहले टेस्ट से पहले यह अभ्यास मैच भारतीय बल्लेबाजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़श्रीलंका के इस फैसले से टीम इंडिया का ठनका माथा, बचाव में उतरा अधिकारी