भारत की टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान आज, जानिए क्या है शेड्यूल और कैसा हो सकता है स्क्वॉड?
भारत की टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान आज होना है। अफगानिस्तान के खिलाफ जून में भारतीय टीम को एकमात्र टेस्ट और फिर तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का शेड्यूल क्या है और संभावित टीम क्या है? ये जान लीजिए।

Team India Squad Announcement Today: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज यानी मंगलवार 19 मई को होना है। गुवाहटी में सिलेक्टर्स की बैठक होगी, जिसमें आईपीएल 2026 के ठीक बाद शुरू होने वाले एक टेस्ट मैच और उसके बाद खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम चुनी जाएगी। रिपोर्ट्स तो यहां तक कहती हैं कि वनडे सीरीज के लिए टीम का चयन बाद में भी हो सकता है, क्योंकि कुछ खिलाड़ियों के साथ फिटनेस एक समस्या बनी हुई है। हालांकि, इससे पहले आप जान लीजिए कि किसे मौका मिल सकता है और इस सीरीज का शेड्यूल क्या है?
कितने बजे होगा भारतीय टीम का ऐलान?
टीम इंडिया का ऐलान कितने बजे होगा? यह एक बड़ा सवाल हर किसी फैन के दिमाग में घूम रहा है। वैसे तो बीसीसीआई ने कोई टाइमिंग नहीं बताई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ढाई से तीन बजे के आसपास टीम इंडिया की घोषणा हो सकती है। हालांकि, कोई बड़ा दौरा या टूर्नामेंट नहीं है तो कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं होगी। सोशल मीडिया के जरिए ही टीम का ऐलान होना है।
आईपीएल 2026 का समापन 31 मई को होना है और फिर एक सप्ताह से भी कम समय में भारतीय खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में बिजी हो जाएंगे। 6 जून से भारतीय टीम को एकमात्र टेस्ट मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। भले ही इस टेस्ट मैच का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन फिर भी सिलेक्टर्स प्रमुख खिलाड़ियों को ही टेस्ट टीम में चुनेंगे। हालांकि, कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। फिलहाल के लिए आप संभावित टीम के बारे में जान लीजिए।
भारत की संभावित टेस्ट टीम
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन, रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और आकिब नबी डार
एकमात्र टेस्ट मैच के बाद 14 जून से 3 मैचों की वनडे सीरीज भारतीय टीम को खेलनी है। इस टीम में बहुत बड़े बदलाव होने की संभावना कम है। हालांकि, प्रिंस यादव एक दावेदार कहे जा रहे हैं, क्योंकि मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकता है। आईपीएल में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसका इनाम उन्हें दिया जा सकता है। ऋषभ पंत को बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह ईशान किशन को मौका मिल सकता है या फिर संजू सैमसन के बारे में भी सिलेक्टर्स सोच सकते हैं।
वनडे सीरीज के लिए भारत की संभावित टीम
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव
अफगानिस्तान के भारत दौरे का शेड्यूल
एकमात्र टेस्ट - 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में सुबह साढ़े 9 बजे से
पहला वनडे मैच - 14 जून को धर्मशाला में दोपहर डेढ़ बजे से
दूसरा वनडे मैच - 17 जून को लखनऊ में दोपहर डेढ़ बजे से
तीसरा वनडे मैच - 20 जून को चेन्नई में दोपहर डेढ़ बजे से
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



