BCCI आज कितने बजे करेगा भारतीय टी20 टीम का ऐलान? श्रेयस अय्यर-वैभव सूर्यवंशी समेत चमक सकती है इन खिलाड़ियों की किस्मत
Team India T20I Squad Announcement- बीसीसीआई आज यानी शनिवार 6 जून को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर सकते हैं। श्रेयस अय्यर नए कप्तान हो सकते हैं, वहीं वैभव सूर्यवंशी की भी किस्मत चमक सकती है।

Team India T20I Squad Announcement- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई आज शनिवार, 6 जून को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान करेगी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारत अपनी पहली टी20 सीरीज आयरलैंड के खिलाफ 26 जून से खेलेगा। भारतीय टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स हैं कि सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म से चयनकर्ता खुश नहीं हैं, वहीं भविष्य को देखते हुए वह उनसे कप्तानी छीन सकते हैं। इसका मतलब यह है कि भारत को नया टी20 कप्तान मिलने वाला है। इस रेस में आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर का नाम सबसे आगे चल रहा है। कप्तान के साथ भारतीय टी20 टीम का उप-कप्तान भी बदलने की उम्मीद है। टी20 टीम में वैभव सूर्यवंशी जैसे आईपीएल स्टार्स को भी जगह मिलने की उम्मीद है।
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार, जिनकी कप्तानी में टीम ने लगातार दूसरा खिताब उठाया, वह भी चयन के प्रबल दावेदारों में से एक हैं। गेंदबाजों में प्रिंस यादव को टी20 टीम में जगह मिल सकती है। चयनकर्ता भुवनेश्वर कुमार के बारे में भी सोच सकते हैं, जो इंग्लिश कंडीशन में काफी असरदार साबित हो सकते हैं। वह आईपीएल 2026 में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे थे।
जितेश शर्मा जैसे फिनिशर को भी स्क्वॉड में जगह मिल सकती है। वह हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे के साथ फिनिशर का रोल अदा कर सकते हैं। वहीं शुभमन गिल और साई सुदर्शन भी तगड़े कंटेंडर रहेंगे।
दोपहर 1 बजे हो सकता है टी20 स्क्वॉड का ऐलान
BCCI की एक रिलीज के मुताबिक, सिलेक्शन मीटिंग बोर्ड के हेडक्वार्टर में होगी, जिसके बाद सिलेक्टर्स के चेयरमैन अजीत अगरकर और BCCI के ऑनरेरी सेक्रेटरी देवजीत सैकिया मीडिया को एड्रेस करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस BCCI हेडक्वार्टर की चौथी मंजिल पर 1:00 PM IST पर शुरू होगी।
26 जून से शुरू होगा भारत का UK टूर
भारत का यूनाइटेड किंगडम टूर 26 और 28 जून को बेलफ़ास्ट में आयरलैंड के ख़िलाफ़ दो T20 इंटरनेशनल मैचों से शुरू होगा। इसके बाद टीम 1 जुलाई से शुरू होने वाली पांच T20I और तीन ODI मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए इंग्लैंड जाएगी।
टी20 स्क्वॉड का ऐलान कैसे देखें लाइव?
अजीत अगरकर नए कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए लाइव आ सकते हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स के साथ ऑनलाइन सोनीलिव पर लाइव देख सकते हैं।
भारत की संभावित टी20 टीम
कप्तान: श्रेयस अय्यर
वाइस-कप्तान: तिलक वर्मा या संजू सैमसन
बैटर: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, रजत पाटीदार
ऑल-राउंडर: हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर
विकेटकीपर: ईशान किशन
स्पिनर: कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
पेसर: जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, प्रिंस यादव
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


