Team India T20 World Cup squad announcement Date Timing Live All You Need To Know Ajit Agarkar Suryakumar yadav
बीसीसीआई ने ऐलान कर दिया है कब कल यानी शनिवार, 20 अक्टूबर को आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय चयनकर्ता स्क्वॉड का ऐलान करेंगे। इसके साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज के लिए भी टीम चुनी जाएगी।

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया साल 2025 का आखिरी मैच आज यानी शुक्रवार, 19 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने वाली है। इस मुकाबले में टीम इंडिया की नजरें जीत दर्ज कर साल का अंत शानदार अंदाज में करने पर होगी। टीम इंडिया के अगले साल की शुरुआत बेहद ही रोमांचक रहने वाली है। जनवरी में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर 5 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसके बाद फरवरी में टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो जाएगा। वैसे तो आईसीसी टूर्नामेंट के लिए टीमों को एक महीने पहले स्क्वॉड का ऐलान करना होता है और बीसीसीआई अधिकतर आखिरी समय पर टीम का ऐलान करता है, मगर इस बार बीसीसीआई ने स्क्वॉड का ऐलान जल्दी करने का फैसला किया है। टी20 स्क्वॉड की डेट और टाइमिंग सामने आ गई है।
जी हां, बीसीसीआई 20 दिसंबर को टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड के साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान करेगा।
बीसीसीआई की प्रेस रिलीज के अनुसार, सीनियर पुरुष सिलेक्शन कमिटी शनिवार, 20 दिसंबर को मुंबई में BCCI हेडक्वार्टर में मीटिंग करेगी, जिसमें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आने वाली IDFC फर्स्ट बैंक T20I सीरीज़ और ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की टीम चुनी जाएगी।
सिलेक्शन मीटिंग के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। 1:30 बजे के करीब प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी जिसमें मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर समेत टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव मौजूद होंगे।

बीसीसीआई कल यानी 20 दिसंबर को टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का ऐलान करने वाला है तो शुभमन गिल की चोट उनका सिरदर्द बढ़ा सकती है।
PTI की रिपोर्ट के अनुसार शुभमन गिल चोट के चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से बहार हो गए हैं। लखनऊ टी20, जो धुंध के कारण रद्द हो गया था, से पहले उनके पैर में चोट लगी थी, यह चोट इतनी गंभीर थी कि वह पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। गिल की फॉर्म भी इस साल टी20 में बेहद निराशाजनक रही है, ऐसे में उनकी चोट ने मुश्किलें और बढ़ा दी है।
भारत के पास उनके बैकअप के रूप में संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल के रूप में दो बेहतरीन विकल्प हैं। मगर 15 खिलाड़ियों के इस स्क्वॉड में बीसीसीआई कैसे खिलाड़ियों को फिट करता है ये देखने वाली बात होगी।
उधर पेस बॉलिंग अटैक में फिलहाल अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह के साथ हर्षित राणा है, मगर मोहम्मद सिराज अभी भी अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं और लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट में परफॉर्म करके दिखा रहे हैं। भारत की बैटिंग यूनिट लगभग सेटल दिखाई दे रही है।

लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें




