
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस दिन भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, एक क्लिक में देखें मेजबान टीम का शेड्यूल
Team India T20 World Cup 2026 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। जानिए, चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टूर्नामेंट में कब भिड़ंत होगी?
Team Ind T20 World Cup 2026 Schedule: आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल घोषित कर दिया है, जिसके भारत और श्रीलंका संयुक्त मेजबान हैं। टूर्नामेंट 7 फरवरी को शुरू होगा। आगामी टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें अपनी किस्मत आएंगी। डिफेंडिंग चैंपियन भारत और पाकिस्तान ग्रुप ए का हिस्सा हैं, जिसमें नीदरलैंड्स, नामीबिया और यूएसए हैं। पाकिस्तान टीम अपने सभी मैच श्रीलंका की सरजमीं पर खेलेगी।
भारत अपना पहला ग्रुप मैच यूएएस के खिलाफ मुंबई में 7 फरवरी को खेलेगा। इसके बाद भारत की 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया से टक्कर होगी। भारत अपने तीसरे ग्रुप मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा, जो 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित होगा। दोनों टीमें एशिया कप 2025 के बाद पहली बार आमने-सामने होंगी, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को फाइनल समेत तीन बार शिकस्त दी। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को 6 रनों से हराया था।
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपने आखिरी ग्रुप मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ उतरेगी। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। 10वें संस्करण का फॉर्मेट 2024 में यूएसए और वेस्टइंडीज में हुए पिछले टूर्नामेंट जैसा ही है। 20 टीमों को चार-चार के पांच ग्रुप में बांटा गया है। चारों ग्रुप में से शीर्ष दो टीमें सुपर-8 चरण में एंट्री करेंगी। इसके बाद टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। फिर फाइनल होगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का ग्रुप चरण का शेड्यूल
7 फरवरी 2026, बनाम यूएसए (मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम)
12 फरवरी 2026, बनाम नामीबिया (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
15 फरवरी 2026, बनाम पाकिस्तान (कोलंबो, प्रेमदासा स्टेडियम)
15 फरवरी 2026, बनाम नीदरलैंड्स (अहमदाबाद, नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने वाली 20 टीमें
भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, यूएई, नीदरलैंड्स और नामीबिया, न्यूजीलैंड, यूएसए, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, कनाडा, इटली, जिम्बाब्वे, नेपाल, ओमान।






