टीम इंडिया को हुआ ICC ट्रॉफी जीतने का 'हैंगओवर', ODI में ट्रिपल तो T20I में लगा डबल झटका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय टीम ने दो अलग-अलग आईसीसी ट्रॉफी जीतने के बाद वनडे और टी20 फॉर्मेट में उम्मीदों प्रदर्शन नहीं किया है। भारत को हाल ही में इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर निराशा हाथ लगी।

Indian Cricket Team
भारतीय क्रिकेट टीम

भारत ने दो सालों के अंदर दो आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। भारत ने 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की और 2026 में टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया। लगता है कि टीम इंडिया से आईसीसी ट्रॉफी जीतने का 'हैंगओवर' नहीं उतरा है। दोनों खिताब जीतने के बाद भारत के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, इस दौरान भारत के दोनों फॉर्मेट के कप्तान भी बदले। रोहित शर्मा की जगह सुभमन गिल को वनडे की कमान सौंपी गई तो T20I में सूर्यकुमार यादव के स्थान पर श्रेयस अय्यर को बागडोर मिली।

ODI में भारत को लगा ट्रिपल झटका

भारत ने पिछले साल मार्च में न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। तब से भारत ने कुल पांच वनडे सीरीज खेली हैं, जिसमें ट्रिपल झटका लगा। भारत ने अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-2 से गंवाई। यह शुभमन गिल की बतौर वनडे कप्तान पहली सीरीज थी। हालांकि, भारत ने नवंबर-दिसंबर में घर पर साउथ अफ्रीका से तीन मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। लेकिन भारत को जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड से घर पर वनडे सीरीज में 1-2 से हार का मुंह देखना पड़ा। भारत ने जून में घर पर अफगानिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ किया। शुभमन ब्रिगेड ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर तीन वनडे मैच की सीरीज में 1-2 से हार का सामना किया है। भारत ने 8 साल बाद इंग्लैंड के हाथों वनडे सीरीज गंवाई। अगले साल वनडे वर्ल्ड कप है और पिछले 10 महीनों में भारत का 50 ओवर फॉर्मेट में तीन सीरीज गंवाना चिंता का विषय है। भारत को अब 27 सितंबर से घर पर वेस्टइंडीज से वनडे सीरीज में भिड़ना है।

भारत ने T20I में झेला डबल झटका

सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारत ने मार्च 2026 में न्यूजीलैंड को मात देकर टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। टीम को चैंपियन बनाने के बावजूद सूर्या को बल्ले से खराब फॉर्म के कारण कप्तानी से हाथ धोना पड़ा। उन्हें टी20 स्क्वॉड से भी बाहर कर दिया गया। लेकिन श्रेयस अय्यर के कमान संभालने के बाद से भारतीय टी20 टीम जीत को तरस गई और 'डबल झटका' झेला। श्रेयस सेना ने जून में आयरलैंड दौरे पर दो टी20 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना किया। आयरलैंड ने पहली बार भारत से किसी भी फॉर्मेट में सीरीज जीती। पिछले महीने भारतीय टीम ने इंग्लैंड में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली, जहां 4-0 से शिकस्त मिली। पहला टी20 बारिश की भेंट चढ़ गया था। इंग्लैंड ने पहली बार भारत से द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीती। भारत को अब 23 जुलाई से जिम्बाब्वे में तीन मैचों की टी20 सीरीज में उतरना है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।