Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Team India Squad vs New Zealand ODI Series 2025 Aakash Chopra reveals Mohammad Siraj make a comeback
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए कैसी होगी भारतीय टीम? आकाश चोपड़ा ने बताया; इस गेंदबाज की चाहते हैं वापसी

न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए कैसी होगी भारतीय टीम? आकाश चोपड़ा ने बताया; इस गेंदबाज की चाहते हैं वापसी

संक्षेप:

आकाश चोपड़ा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड चुना है। उन्होंने इसी के साथ ईशान किशन वर्सेस ऋषभ पंत की डिबेट को भी खत्म करने की कोशिश की है।

Jan 02, 2026 01:45 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होने जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम वनडे सीरीज के बाद 5 मैच की टी20 सीरीज भी खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वॉड के साथ टी20 टीम का तो ऐलान कर दिया है, मगर अभी तक वनडे स्क्वॉड से पर्दा नहीं उठा है। ऐसे में क्रिकेट पंडित अपनी-अपनी टीम का चयन कर रहे हैं। इस कड़ी में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और मौजूदा एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों की भारतीय टीम का चयन किया है। इस चयन के दौरान उन्होंने ईशान किशन वर्सेस ऋषभ पंत की बहस को भी खत्म करने की कोशिश की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:PCB ने मेरा अपमान किया; जेसन गिलेस्पी ने बताई पाक की कोचिंग छोड़ने की असली वजह

ईशान किशन ने हाल ही में डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन कर टी20 टीम में अपनी जगह बनाई है। वर्ल्ड कप से पहले अचानक टीम में उनकी एंट्री ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वनडे टीम में भी उनका चयन हो सकता है। ऐसे में ऋषभ पंत का पत्ता कटेगा जो पिछले काफी समय से बेंच गर्म कर रहे हैं।

आकाश चोपड़ा ने वनडे स्क्वॉड चुनते हुए ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं, लगभग-लगभग इस स्क्वॉड में भी वही खिलाड़ी हैं जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में थी।

ये भी पढ़ें:SL ने किया U19 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का ऐलान, जानें कौन बना कप्तान और उप-कप्तान

कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा पारी का आगाज करेंगे। गिल चोट के चलते बाहर थे, मगर अब वह पूरी तरह फिट हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी कर सकते हैं। विराट कोहली नंबर-3 पर होंगे, वहीं श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में ऋतुराज गायकवाड़ नंबर-4 का भार फिर से संभालते हुए नजर आएंगे। गायकवाड़ के बल्ले से पिछली सीरीज में शतक निकला था।

आकाश चोपड़ा चाहते हैं कि केएल राहुल नंबर-5 पर खेले, उनके अनुसार नंबर-6 की पोजिशन राहुल के लिए सही नहीं है। नंबर-6 पर उन्होंने तिलक वर्मा को रखा है। नंबर-7 के लिए वह रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के बीच में कंन्यफ्यूज हैं।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप का नाम टॉप-11 खिलाड़ियों में लिया है। आकाश चोपड़ा का मानना है कि सिराज का परफॉर्मेंस देखते हुए उन्हें वनडे टीम में होना चाहिए।

वहीं बचे चार खिलाड़ियों में उन्होंने कुलदीप यादव जो प्लेइंग XI में वॉशिंगटन सुंदर की जगह शामिल हो सकते हैं, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल को रखा है।

आकाश चोपड़ा का कहना है कि ऋषभ पंत को टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी से साथ लेकर चल रही है, ऐसे में बाहर से बाहर करना उन्हें ठीक नहीं होगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आकाश चोपड़ा का स्क्वॉड- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, तिलक वर्मा, रवींद्र जडेजा/अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |