Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Team India squad for T20I series against Sri Lanka Women announced Smriti Mandhana selected Kamalini Vaishnavi new faces
श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, मंधाना भी; 17 और 19 वर्षीय प्लेयर को चांस

श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, मंधाना भी; 17 और 19 वर्षीय प्लेयर को चांस

संक्षेप:

श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान हो गया है। शादी टूटने के बाद स्टार ओपनर स्मृति मंधाना भी एक्शन में दिखेंगी। 17 और 19 वर्षीय प्लेयर की किस्मत चमकी है।

Dec 09, 2025 08:35 pm ISTBhasha
share Share
Follow Us on

गुनालन कमालिनी और वैष्णवी शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर होने वाली पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए मंगलवार को भारतीय महिला टीम में पहली बार शामिल किया गया। यह सीरीज 21 से 30 दिसंबर तक खेली जाएगी, जिसके शुरुआती दो मैच विशाखापट्टनम में और बाकी तीन मैच तिरुवनंतपुरम में होंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

17 साल की विकेटकीपर-बल्लेबाज कमालिनी ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए नौ मैच खेले हैं लेकिन 19 साल की वैष्णवी को डब्ल्यूपीएल नीलामी में शामिल नहीं किया गया था। कमालिनी और वैष्णवी को राधा यादव और उमा छेत्री के स्थान पर टीम में जगह दी गई है जो पिछले महीने वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं।

ये भी पढ़ें:शादी टूटने के बाद मंधाना ने शुरू किया ये ‘काम’, लोग बोले- ओपनर का हौसला अटूट

कमालिनी और वैष्णवी के अलावा टीम में सभी जाने-पहचाने नाम शामिल हैं। हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तानी कर रही हैं जबकि स्मृति मंधाना उप कप्तान हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल से पहले चोटिल प्रतिका रावल की जगह टीम में जगह बनाने वाली आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा भी टीम का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें:हरमनप्रीत कौर की सलाह पर खरीदे ये प्लेयर…MI की मेंटोर ने पढ़ा कप्तान का कसीदा

भारत और श्रीलंका नौ जनवरी को नवी मुंबई में डब्ल्यूपीएल 2026 शुरू होने से ठीक पहले पांच मैच की श्रृंखला खेलेंगे। इस द्विपक्षीय सीरीज का कार्यक्रम भारत और बांग्लादेश के बीच दिसंबर में भारत में होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के पिछले महीने स्थगित होने के बाद घोषित किया गया था। भारत और श्रीलंका ने पिछली बार अक्टूबर 2024 में विश्व कप के दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष, जी कमालिनी, श्री चरणी और वैष्णवी शर्मा।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |