Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Team India squad announced for the ODI and T20 series against Australia two new players included
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 2 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 2 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री

संक्षेप:

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया अगले महीने यानी फरवरी में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां उन्हें तीन मैच की टी20 और इतने ही मैच की वनडे सीरीज खेलनी है।

Jan 18, 2026 07:07 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने शनिवार, 17 जनवरी को भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया अगले महीने यानी फरवरी में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां उन्हें तीन मैच की टी20 और इतने ही मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। लिमिटेड ओवर सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक टेस्ट मैच भी खेला जाएगा। बीसीसीआई ने व्हाइट बॉल सीरीज के लिए वनडे और टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। टी20 टीम में श्रेयंका पाटिल की तो वनडे में शेफाली वर्मा की वापसी हुई है, वहीं जी कमलिनी और बायें हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा को पहली बार वनडे टीम में चुना गया है।

पूरी तरह से फिट श्रेयंका पाटिल ने फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे के लिए T20I टीम में वापसी की है। 2024 T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए आखिरी बार खेलने के बाद, श्रेयंका 2025 के ज्यादातर समय चोटों की वजह से टीम से बाहर थीं। पिछला WPL मिस करने के बाद, उन्होंने RCB के लिए मौजूदा सीजन में जबरदस्त वापसी की।

भारत ने मिडिल-ऑर्डर बैटर भारती फुलमाली को भी टीम में वापस बुलाया है, जिन्होंने मार्च 2019 में अपने सिर्फ दो T20I मैच खेले थे। फुलमाली का पिछले साल WPL में शानदार सीजन रहा था।

वनडे टीम में शामिल हरलीन देयोल 16 सदस्यीय टी20 टीम में नहीं हैं।

शानदार प्रदर्शन करने वाली जी कमलिनी ने वनडे टीम में जगह बनाई है, जो विकेट-कीपर की भूमिका भी निभा सकती हैं। राधा यादव और अरुंधति रेड्डी, जो भारत की वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की एकमात्र सदस्य थीं जिन्होंने टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेला था, उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि काश्वी गौतम को टीम में शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तान हरमनप्रीत कौर होंगी जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी।

BCCI बाद में एक ही टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान करेगा। दौरे का व्हाइट-बॉल लेग 15 फरवरी को SCG में पहले T20I से शुरू होगा, अगले दो मैच 19 और 21 फरवरी को क्रमशः मनुका ओवल और एडिलेड ओवल में होंगे। कुछ दिनों के ब्रेक के बाद, एक्शन ब्रिस्बेन में शिफ्ट हो जाएगा, जहां 24 फरवरी को एलन बॉर्डर फील्ड में पहला ODI खेला जाएगा। अगले दो ODI 27 फरवरी और 1 मार्च को होने हैं - दोनों होबार्ट के बेलेरिव ओवल में होंगे।

भारत की T20I टीम: हरमनप्रीत कौर (C), स्मृति मंधाना (VC), शैफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (WK), जी कमलिनी (WK), अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, श्रेयंका पाटिल

भारत की ODI टीम: हरमनप्रीत कौर (C), स्मृति मंधाना (VC), शैफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (WK), जी कमलिनी (WK), काश्वी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;