Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Team India Squad announced for T20 World Cup 2026 Suryakumar Yadav Captain Axar patel Vice Captain Final 15 Team
T20 World Cup 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बाहर; उपकप्तान भी बदला

T20 World Cup 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बाहर; उपकप्तान भी बदला

संक्षेप:

T20 World Cup 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टी20 विश्व कप के टाइटल डिफेंस के लिए जिन 15 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। उनमें से सात खिलाड़ी पिछले विश्व कप में नहीं खेले थे। सूर्यकुमार यादव कप्तान हैं।  

Dec 20, 2025 02:50 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

T20 World Cup 2026 India Squad: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च तक आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में सिलेक्शन कमिटी ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। शुभमन गिल को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि वाइस कैप्टन भी बदला गया है। शुभमन गिल पिछले कुछ समय से टी20 टीम के उपकप्तान थे, लेकिन अब अक्षर पटेल उपकप्तानी करेंगे। वे पहले भी उपकप्तान की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। यही टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी खेलेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गिल और जितेश बाहर

एशिया कप 2025 से टी20 टीम के वाइस कैप्टन और ओपनर रहे शुभमन गिल को टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। ईशान किशन को मौका दिया गया है, जो बैकअप विकेटकीपर और ओपनर होंगे। इसके अलावा फिनिशर रिंकू सिंह की भी वापसी टीम में हुई है, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे। यही दो बड़े बदलाव इस टीम में हुए हैं।

टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन (विकेटकीपर)

T20 World Cup 2026 India Squad Surya

हालांकि, सात खिलाड़ी ऐसे हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले थे और इस बार टीम का हिस्सा नहीं हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 की विनिंग स्क्वॉड का हिस्सा रहे कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल और युजवेंद्र चहल बाहर हैं। रोहित, विराट और जडेजा संन्यास ले चुके हैं, जबकि सिराज, जायसवाल, चहल और पंत को टी20 टीम में काफी समय से जगह नहीं मिले है। ऐसे में उनके सिलेक्शन की बात ही नहीं उठती। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में बीसीसीआई के मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए टीम का ऐलान किया।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |