हो गया टीम इंडिया का ऐलान, पंत से छिनी उपकप्तानी और बुमराह को आराम, इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Team India squad announced: अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट और उसके बाद खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। किसे मौका मिला है और कौन बाहर है? ये जान लीजिए।

हो गया टीम इंडिया का ऐलान, पंत से छिनी उपकप्तानी और बुमराह को आराम, इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

Team India Squad Announced: अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान बीसीसीआई ने कर दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 के ठीक बाद भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और फिर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होगा, जबकि वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जून से होनी है। इससे पहले मंगलवार 19 मई को सिलेक्टर्स ने टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम चुनी है। इस टीम में कुछ बदलाव भी देखने को मिले हैं। टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल के पास है, जबकि टेस्ट उपकप्तानी में बदलाव देखने को मिला है। विकेटकीपर ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। पंत को वनडे स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। श्रेयस अय्यर वनडे के उपकप्तान हैं। टीम कैसी है, कौन-कौन से बदलाव हुए हैं और सीरीज का शेड्यूल क्या है? वो आप नीचे जान लीजिए।

बुमराह को आराम, इन्हें दिया मौका

जसप्रीत बुमराह को टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है, जो काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल में बिजी थे। आने वाले सीजन और डब्ल्यूटीसी की टेस्ट सीरीजों को देखते हुए उन्हें आराम दिया गया है। मानव सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे और प्रिंस यादव को पहली बार मौका मिला है। गुरनूर और हर्ष को टेस्ट के साथ-साथ वनडे स्क्वॉड में भी चुना गया है। मानव टेस्ट और प्रिंस वनडे में हैं। टी20 इंटरनेशनल में शानदार वापसी के बाद विकेटकीपर ईशान किशन को वनडे में चुना गया है। उन्होंने पिछले वनडे मैच 2023 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर चर्चा तक नहीं हुई। उन्होंने मार्च 2025 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।

भारत का टेस्ट स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पड्डीकल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्ण, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल।

भारत का वनडे स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्ण, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल

एकमात्र टेस्ट - 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में सुबह 9:30 बजे से

पहला ODI मैच - 14 जून को धर्मशाला में दोपहर 1:30 बजे से

दूसरा ODI मैच - 17 जून को लखनऊ में दोपहर 1:30 बजे से

तीसरा ODI मैच - 20 जून को चेन्नई में दोपहर 1:30 बजे से

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।