ऋषभ पंत को चयनकर्ता का साफ-साफ मैसेज, नहीं सुधरे तो कटेगा 2027 वर्ल्ड कप से भी पत्ता

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

Rishabh Pant: 28 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को भारत की वनडे टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। भारतीय  चयनकर्ताओं ने ऐसा करके पंत को एक क्लियर मैसेज दिया है।

ऋषभ पंत को चयनकर्ता का साफ-साफ मैसेज, नहीं सुधरे तो कटेगा 2027 वर्ल्ड कप से भी पत्ता

भारत के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत को मंगलवार को डबल झटका लगा। बाएं हाथ के बल्लेबाज पंत से ना सिर्फ टेस्ट की उपकप्तानी छीनी गई बल्कि वनडे टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया। बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। पंत को सिर्फ टेस्ट स्क्वॉड में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में चुना गया है। वनडे में पंत पर ईशान किशन को तरजीह दी गई है, जहां मुख्य विकेटकेपर केएल राहुल हैं। टेस्ट में पंत की जगह राहुल उपकप्तान बने हैं। 28 वर्षीय पंत व्हाइट बॉल क्रिकेट में लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। पंत को ड्रॉप करके टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने साफ-साफ मैसेज दिया है कि अगर प्रदर्शन में सुधार नहीं हुआ तो 2027 वनडे वर्ल्ड कप से भी पत्ता कट जाएगा।

‘ऋषभ पंत अच्छे टेस्ट खिलाड़ी बनें’

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सीनियर सिलेक्शन पैनल ने 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर वनडे टीम चुनी है। अगरकर का मानना है कि पंत की गैर मौजूदगी में फिलहाल दो ऑप्शन हैं। सिलेक्टर चाहते हैं कि पंत अभी एक बेहतर टेस्ट प्लेयर बनने पर फोकस करें। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, सिलेक्टर ने कहा, ''ऋषभ पंत एक शानदार टेस्ट प्लेयर हैं। वह फिलहाल वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं। हम चाहते हैं कि वह हमेशा की तरह सबसे अच्छे टेस्ट खिलाड़ी बनें। मुझे नहीं लगता कि टेस्ट टीम में उनकी जगह को लेकर कोई चिंता है। जहां तक ​​वनडे क्रिकेट की बात है तो इस समय हमने दो अलग-अलग ऑप्शन चुने हैं।'' पंत ने 31 वनडे मैचों में 33.50 के औसत से 871 रन बनाए हैं। विकेटकीपर ने 49 टेस्ट में 42.91 के औसत से 3476 रन जोड़े हैं।

पंत आईपीएल में धमाल नहीं मचा पाए

पंत ने अगस्त 2024 के बाद से कोई टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है। T20I सेटअप में जगह गंवाने के बाद पंत पिछले साल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे। हालांकि, चोट की वजह से उन्हें न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर होना पड़ा जबकि T20I में ईशान किशन और संजू सैमसन के प्रदर्शन ने वापसी को मुश्किल बना दिया। पंत की वापसी का रास्ता आईपीएल 2026 था लेकिन वह मौजूदा सीजन में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने अब तक 12 मैचों में 251 रन बटोरे हैं, जिसमें 27.88 का औसत रहा। उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है। वह लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।