वेस्टइंडीज सीरीज के लिए किस दिन होगा टीम इंडिया का सिलेक्शन? हार्दिक पांड्या की वापसी पर टिकी नजरें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत इस महीने के आखिर में होगी। दोनों टीमों की तीन वनडे में टक्कर होगी। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आगामी सीरीज में मैदान पर उतर सकते हैं।

Hardik Pandya
हार्दिक पांड्या (फाइल फोटो)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तिरुवनंतपुरम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दूसरे वनडे गुवाहाटी (30 सितंबर) और तीसरा मैच (3 अक्तूबर) मुल्लांपुर में आयोजित होगा। वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का सिलेक्शन बुधवार यानी 16 सितंबर को होने की संभावना है। सिलेक्शन मीटिंग नई दिल्ली में भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे टी20 मैच के अगले दिन होगी। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर इस मैच को देखने के लिए मौजूद रहेंगे। अगरकर के कार्यकाल की यह आखिरी चयन बैठक हो सकती है। उनका कॉन्ट्रैक्ट चार अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। अगरकर अपना कॉन्ट्रैक्ट एक और साल के लिए बढ़ाने के पात्र हैं लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब तक कोई फैसला नहीं किया है।

हार्दिक पांड्या की वापसी पर टिकी नजरें

आगामी वनडे सीरीज में हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर सभी की नजरें टिकी हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है। वह आईपीएल के दौरान चोटिल हुए थे और उसके बाद से पूरी तरह फिट नहीं हो पाए। सिलेक्टर्स के लिए वनडे टीम में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर चुनना मुश्किल हो सकता है जब तक कि हार्दिक को फिट घोषित नहीं कर दिया जाता। हालांकि, हार्दिक को इंडिया ए टीम में चुना गया है। पीटीआई की रिपोर्ट में बीसीसीआई 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया गया कि ऑलराउंडर के 20 सितंबर से प्रतिस्पर्धी सफेद गेंद क्रिकेट खेलने के लिए फिट होने की उम्मीद है। सूत्र ने कहा, ''सिलेक्टर्स ने हार्दिक को छह अक्टूबर से पुडुचेरी में होने वाले भारत ए के वनडे मैचों के लिए चुना है। वेस्टइंडीज सीरीज तीन अक्टूबर को समाप्त होगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक को वेस्टइंडीज वनडे के लिए चुना जाता है या नहीं।''

श्रेयस अय्यर की जगह किसे मिलेगा मौका?

कई रिजर्व खिलाड़ियों के चोटिल होने से भी चयन समिति के लिए टीम चुनने की प्रक्रिया मुश्किल हो रही है। खासकर ऑलराउंडरों के विकल्प फिलहाल सीमित हैं। इस समय चोटिल खिलाड़ियों की सूची में हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, मोहसिन खान, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा और शाहबाज अहमद शामिल हैं। एशियन गेम्स 2026 की तारीखें वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से टकरा रही हैं। ऐसे में वनडे टीम के नियमित उकप्तान श्रेयस अय्यर उपलब्ध नहीं होंगे। वह भारतीय टी20 टीम के नियमित कप्तान हैं। श्रेयस तब जापान में टीम की अगुआई कर रहे होंगे। अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल को वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारत का उपकप्तान बनाया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, श्रेयस की अनुपस्थिति में ऋतुराज गायकवाड़ के चुने जाने की संभावना है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़WI सीरीज के लिए किस दिन होगा टीम इंडिया का सिलेक्शन? हार्दिक पर टिकी नजरें