Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Team India secret to victory Ahead T20 World Cup never lost When Jasprit Bumrah Arshdeep Singh played together See Stats
टी20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्यकुमार यादव को मिला जीत का 'सीक्रेट', इन 2 प्लेयर्स के रिकॉर्ड उड़ा देगा आपके भी होश

टी20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्यकुमार यादव को मिला जीत का 'सीक्रेट', इन 2 प्लेयर्स के रिकॉर्ड उड़ा देगा आपके भी होश

संक्षेप:

अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी की विनिंग स्ट्रीक बरकरार है। इन दोनों के प्लेइंग XI में रहते भारत ने अभी तक 12 मैच खेले हैं और हर मैच में टीम इंडिया को जीत मिली है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस जोड़ी पर ध्यान देना होगा।

Nov 07, 2025 07:41 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

शिवम दुबे को लेकर कहा जाता था कि वह जब-जब भारतीय प्लेइंग XI में रहे हैं टीम इंडिया कोई T20I मैच नहीं हारी है, मगर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दूसरे T20I के दौरान उनकी इस स्ट्रीक का अंत हुआ। मगर अब एक ऐसी जोड़ी का नाम सामने आया है, जिनके प्लेइंग XI में रहते भारत कभी नहीं हारा है। जी हां, यह जोड़ी जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की है। यह दोनों तेज गेंदबाज जब भी भारतीय टी20 टीम में होते हैं तो तबाही मचाते हैं। यही वजह है इन दोनों के प्लेइंग XI में रहते हुए भारत का जीत का प्रतिशत 100 रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे वनडे में भी ऐसा ही हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:डिकॉक ने PAK के खिलाफ शतक जड़ मचाई तबाही, तोड़ा सचिन-रोहित का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली जा रही पांच मैच की टी20 सीरीज में भारत ने पहले दो मुकाबलों में अर्शदीप सिंह को बाहर बैठाए रखा। वह इस फॉर्मेट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं, मगर इसके बावजूद उनके ऊपर हर्षित राणा को मौका दिया गया, क्योंकि वह बल्ले से 20-25 रन बनाने का दम रखते हैं।

हालांकि भारत पर यह फैसला भारी पड़ा और पहला टी20 बारिश की भेंट चढ़ने के बाद टीम इंडिया को दूसरे टी20 में हार का सामना करना पड़ा।

तीसरे टी20 में टीम इंडिया ने तुरंत अपने फैसले को बदला और अर्शदीप सिंह को प्लेइंग XI में मौका दिया।

ये भी पढ़ें:शुभमन गिल से काबिल हैं ये 3 ओपनर्स, कब मिलेगा मौका; आंकड़े कर देंगे हैरान

अर्शदीप सिंह ने जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर खूब तबाही मचाई। अर्शदीप तीसरे वनडे में 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे, वहीं चौथे वनडे में इस जोड़ी ने कुल 2 विकेट चटकाए।

इसी के साथ अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी की विनिंग स्ट्रीक बरकरार है। इन दोनों के प्लेइंग XI में रहते भारत ने अभी तक 12 मैच खेले हैं और हर मैच में टीम इंडिया को जीत मिली है।

कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस जोड़ी पर ध्यान देना होगा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |