नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड, T20 World Cup Final से पहले जान लीजिए
टीम इंडिया का रिकॉर्ड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा है? T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले जान लीजिए कि भारत ने इस मैदान पर कितने मैच खेले हैं और कितने मैचों में टीम को जीत मिली है।

T20 World Cup 2026 Final में 8 मार्च को इंडिया और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होनी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला जाना है। इस स्टेडियम में को पनौती कहा जा रहा है, क्योंकि भारतीय टीम यहां वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल हारी थी। उस मुकाबले के बाद भारत ने दर्जनों आईसीसी के मैच लगातार जीते, लेकिन इसी मैदान पर आकर टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के मैच में साउथ अफ्रीका से हार मिली। आईसीसी टूर्नामेंट्स में विनिंग स्ट्रीक भारत की इसी मैदान पर टूटी। यही वजह है कि इसे पनौती स्टेडियम कहा जा रहा है, लेकिन क्या असल में भारत का रिकॉर्ड यहां वाकई में खराब? इसके बारे में जान लीजिए।
साबरमती नदी के किनारे पर स्थित ये स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। भारतीय क्रिकेट टीम ने इस मैदान पर 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें से सात मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली है। जीत प्रतिशत भारत का यहां 70 पर्सेंट है। सबसे बड़ी जीत टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की रनों के लिहाज से इसी मैदान पर आई है और हैरानी की बात ये है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ ही आई थी। ऐसे में एक मनोवैज्ञानिक दबाव न्यूजीलैंड की टीम पर फाइनल में होगा।
टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया यहां दो मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें से एक मैच में जीत मिली थी और एक मैच में हार का सामना किया था। भारत ने यहां नीदरलैंड को हराया था, जबकि साउथ अफ्रीका से हार मिली थी। फरवरी 2023 में भारत ने न्यूजीलैंड को 168 रनों से हराया था, जो कि भारत की सबसे बड़ी जीत टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में है। भारतीय टीम अगर 8 मार्च को जीती तो फिर सारे पनौती वाले दाग इस स्टेडियम से धुल जाएंगे।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम (पहले मोटेरा स्टेडियम) में T20 इंटरनेशनल मैचों में भारत का सफर 28 दिसंबर 2012 को शुरू हुआ था, जब उन्होंने एक करीबी मुकाबले में पाकिस्तान को 11 रन से हराया था। मार्च 2021 में इस स्टेडियम को नई पहचान तब मिली, जब इसने भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज होस्ट की। भारत ने उन पांच मैचों में से तीन जीते, जिससे इस जगह पर उसका रिकॉर्ड और मजबूत हुआ। भारत ने यहां 234 रन भी बनाए हुए हैं। शुभमन गिल ने 63 गेंदों में 126 रनों की पारी उस मैच में खेली थी और न्यूजीलैंड की टीम 66 रनों पर ढेर हो गई थी।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



