भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पांचवें टी20 में भारत इज्जत की लड़ाई लड़ेगा। साख बचाने के साथ-साथ भारत की आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में भी नंबर-1 की गद्दी बचाना चाहेगा। अगर आज हारा तो तख्तापलट हो जाएगा।

Team India ruled ICC T20I Team Rankings

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज साउथहैंप्टन में खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया साख बचाने के साथ-साथ आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में भी नंबर-1 का ताज बचाने उतरेगा। लगातार हार का मुंह देखने के चलते भारत पर अब आईसीसी टी20 रैंकिंग में तख्तापलट होने का खतरा मंडरा रहा है। भारत से पिछले चार सालों में कोई टीम इस सिंहासन को नहीं छीन पाई है। मगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारत का टी20 क्रिकेट में प्रदर्शन बिल्कुल नीचे लगा हुआ है। नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। आयरलैंड के बाद इंग्लैंड में भी निराशाजनक प्रदर्शन जारी है।

हार पर हार मिलने से मंडराया खतरा

26 जून को भारत का यूके टूर का आगाज हुआ था। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले भारत की रेटिंग 275 थी। 0-2 से इस सीरीज में बड़ा उलटफेर का शिकार होने के बाद भारत की रेटिंग घटकर 272 रह गई। वहीं इंग्लैंड 262 की रेटिंग के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 260 के साथ तीसरे पायदान पर था।

अब इंग्लैंड दौरे पर हार की हैट्रिक लगाने के बाद भारत की रेटिंग घटकर 269 रह गई है, जबकि इंग्लैंड 267 रेटिंग के साथ भारत के बेहद नजदीक पहुंच गया है।

एक और हार, और भारत से छिन जाएगी राजगद्दी

भारत को अगर पांचवें टी20 में भी हार का सामना करना पड़ता है तो मेजबान टीम उनका सूपड़ा साफ करने के साथ-साथ नंबर-1 का ताज भी छीन लेगी। इंग्लैंड की रेटिंग में डबल इजाफा होगा, उन्हें मैच जीतने के अलावा सीरीज जीतने के भी अंक मिलेंगे। ऐसे में भारत की बादशाहत छिनना तय है।

अगर टीम इंडिया पांचवें टी20 में कुछ कमाल कर पाती है और किसी तरह मैच जीतने में कामयाब रहती है तो भारत इंग्लैंड दौरे पर साख के साथ आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 की पोजिशन भी बचाने में कामयाब रहेगा।

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा था, "हमें बताया गया है कि अगर हम अगला गेम जीतते हैं, तो हम वर्ल्ड नंबर 1 पर पहुंच जाएंगे और यह निश्चित रूप से एक ऐसा इनाम है जिस पर हमारी नजर है। इंडिया एक मजबूत टीम है। वे शायद [इस सीरीज़ में] उतने अच्छे नहीं रहे हैं जितने पिछले कुछ सालों में रहे हैं, लेकिन जिस तरह से हमने अपने प्लान को पूरा किया है, उससे हम बहुत खुश हैं।

ईमानदारी से कहूं तो, इंडिया को 4-0 से हराना एक बहुत खास सीरीज जीत होगी, और दुनिया में नंबर 1 पर पहुंचना और भी बेहतर होगा। यही हमारा मुख्य मकसद है: हम वहां जाकर उन्हें फिर से आसानी से हराने की कोशिश करना चाहते हैं। हमें साउथैम्प्टन जाना है, जहाँ तक हो सके कंडीशन को समझने की कोशिश करनी है - और यह कुछ ऐसा है जो हमने इस सीरीज़ में अब तक बहुत अच्छा किया है।"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।