40 गेंद रहते भारत ने जीता मुकाबला, जिम्बाब्वे को हराकर चौथी बार किया ऐसा कारनामा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल में 120 से ज्यादा रन का पीछा करते हुए शेष गेंदों के लिहाज से अपनी चौथी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भारत ने पहले मैच में जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराया।

India vs Zimbabwe
भारत बनाम जिम्बाब्वे

भारतीय टीम ने हरारे में जिम्बाब्वे की टीम को पहले टी20 मैच में सात विकेट से हराया। भारतीय टी20 टीम के लिए ये जीत कई मायनों में काफी खास रही। बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपना पहला मैच जीता है, जबकि भारत लगातार 6 हार के बाद पहला मुकाबला जीतने में सफल रहा है। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 125 रन बनाए, इसके जवाब में भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी की बदौलत 40 गेंद पहले मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही भारत का ये चेज रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है।

टी20 इंटरनेशनल में 120 से अधिक रनों का पीछा करते हुए शेष सबसे ज्यादा गेंदों के लिहाज से भारत की ये चौथी जीत है। 120 से ज्यादा रनों का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा गेंद रहते मैच जीतने का भारतीय टीम का रिकॉर्ड 2026 में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ बना था। टीम ने 154 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए 60 गेंद पहले जीत हासिल कर ली थी। इसके बाद 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ 128 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 49 गेंद शेष रहते मैच जीता था। इंग्लैंड के खिलाफ 2025 में 133 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 43 गेंद रहते मैच अपने नाम किया था। जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ 126 रनों के लक्ष्य को चेज करते हुए भारत ने 40 गेंद पहले जीत दर्ज की।

मैच की बात करें तो भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में पहला मुकाबला जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है। जिम्बाब्वे के 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सूर्यवंशी और इशान किशन की पारियों से 13.2 ओवर में तीन विकेट पर 126 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी नाबाद 28 रन बनाए। भारत ने इससे पहले मयंक (18 रन पर दो विकेट) और प्रिंस (19 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी से जिम्बाब्वे को सात विकेट पर 125 रन पर रोक दिया। रवि बिश्नोई और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट हासिल किया। मयंक को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

जिम्बाब्वे ने 14वें ओवर में 64 रन तक पांच विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद वेस्ली माधेवेरे (39 रन, 34 गेंद, तीन चौके, एक छक्का) और ताडिवनाशे मरुमानी (नाबाद 27, 20 गेंद, दो चौके, एक छक्का) ने छठे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़40 गेंद रहते भारत ने जीता मुकाबला, जिम्बाब्वे को हराकर चौथी बार किया ऐसा कारनामा