IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा करेंगे ओपनिंग, ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Team India Playing 11: इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच कल खेला जाना है। इससे पहले जान लीजिए कि कौन से खिलाड़ी 23 जुलाईको पहले टी20 मैच में मैदान पर उतर सकते हैं। 

Vaibhav Sooryavanshi Abhishek Sharma
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा

Team India Playing XI: इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे पहला टी20 इंटरनेशनल मैच कल यानी 23 जुलाई को हरारे में खेला जाना है। टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टी20 सीरीज टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हारकर यहां पहुंची है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत तीसरी सीरीज खेलेगा। इस बार भले ही सामने जिम्बाब्वे है, लेकिन अपने घर पर जिम्बाब्वे ने हाल ही में अच्छी क्रिकेट खेलकर बांग्लादेश को चौंकाया है। ऐसे में मुकाबले रोमांचक होंगे, लेकिन आप पहले मैच से पहले जान लीजिए कि भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन पर नजर डालें तो पारी की शुरुआत बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा करने वाले हैं, क्योंकि संजू सैमसन को इस सीरीज के लिए ड्रॉप किया गया। वहीं, प्रभसिमरन सिंह को अभी मौका मिलने की उम्मीद कम है। नंबर तीन पर आपको विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ईशान किशन खेलते दिखाई देंगे, जबकि चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर जिम्मेदारी संभालेंगे। पांचवें पायदान पर उपकप्तान तिलक वर्मा के खेलने की संभावना है।

टॉप 5 तक बैटिंग ऑर्डर सेट है, लेकिन इसके बाद शिवम दुबे और रिंकू सिंह को मौका मिलने की संभावना है। हालांकि, समस्या यह भी हो जाती है कि अगर दोनों खेलेंगे तो फिर गेंदबाजी में चार प्रोपर विकल्प ही होंगे। ऐसे में शिवम दुबे और तिलक वर्मा को चार ओवर गेंदबाजी करनी पड़ेगी। हर्ष दुबे नंबर 8 पर हो सकते हैं, लेकिन एक स्पिनर के साथ भारत जाता है तो रवि बिश्नोई फर्स्ट च्वॉइस होंगे। दो तेज गेंदबाजी के विकल्प प्रिंस यादव और मयंक यादव के रूप में हो सकते हैं।

टीम मैनेजमेंट के सामने होगी ये समस्या

अगर मैनेजमेंट को लगता है कि हर्ष दुबे ऑलराउंड और स्पिनर के रूप में अच्छा विकल्प हैं तो वह खेलेंगे, लेकिन अगर अतिरिक्त पेसर चाहिए होगा तो अशोक शर्मा को मौका दिया जा सकता है। इसकी संभावना बहुत कम है। हालांकि, इस प्लेइंग इलेवन के साथ भार जाता है तो फिर चार गेंदबाजों के अलावा पांचवें गेंदबाज के ओवर निकालने के लिए शिवम दुबे, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह को आगे आना पड़ेगा। शिवम दुबे के अलावा बाकी के खिलाड़ी गेंदबाजी के लिए ज्यादा जाने नहीं जाते हैं।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान) तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे/अशोक शर्मा, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव और मयंक यादव

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11