Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Team India Playing XI In 2nd T20I Against South Africa Entry of Kuldeep Yadav and Harshit Rana possible
क्या दूसरे टी20 में भारतीय टीम में होगा फेरबदल? कुलदीप यादव और हर्षित राणा की एंट्री संभव!

क्या दूसरे टी20 में भारतीय टीम में होगा फेरबदल? कुलदीप यादव और हर्षित राणा की एंट्री संभव!

संक्षेप:

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। दूसरा मुकाबला गुरुवार को न्यू चंड़ीगढ़ में आयोजित होगा। क्या टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में फेरबदल होगा?

Dec 10, 2025 07:47 pm ISTVarta
share Share
Follow Us on

कटक में पहला मुकाबला जीतने के बाद भारत गुरुवार को न्यू चंडीगढ़ में अपनी बढ़त को दोगुना करने तथा दक्षिण अफ्रीका मैच जीतकर टी20 सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगा। भारतीय टीम पहले मैच में मिली 101 शानदार जीत को देखते हुए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हालांकि, शीर्षक्रम के बल्लेबाज खासकर शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव फॉर्म प्राप्त करना करने उतरेंगे। वहीं, गेंदबाजी में एक बार फिर अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह से उम्मीद होगी।

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में काफी निराश किया था। ऐसे में वह दूसरे मैच में बेहतर प्रदर्शन करते हुए वापसी करना चाहेगा। अगर दक्षिण अफ्रीका को यह मुकाबला जीतना है तो क्विंटन डिकॉक और एडन मारक्रम जैसे अनुभवी बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर करना होगा।

ये भी पढ़ें:हार में भी साउथ अफ्रीका की टीम ने तलाश लिए कुछ पॉजिटिव्स, कप्तान ने दिया ये बयान

परिस्थिति को देखते हुए भारत अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकता है। अगर पिच सूखी रहती है तो भारत अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को शामिल कर सकता है और अगर बल्लेबाजी में गहराई सुनिश्चित करने का फैसला करता है तो हर्षित राणा को इलेवन में जगह मिल सकती है।

न्यू चंडीगढ़ में ओस का असर शायद उतना देखने न मिले। यहां आईपीएल में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने छह मुकाबले जीते थे जबकि पांच में उन्हें हार मिली थी। यहां 200 से अधिक स्कोर के साथ ही 111 के स्कोर का भी सफलतापूर्वक बचाव किया जा चुका है। इस पिच पर तेज गेंदबाजो का दबदबा रहा है।

ये भी पढ़ें:सूर्या इतिहास रचने की दहलीज पर, रोहित और विराट को पछाड़कर बनेंगे नंबर-1 भारतीय!

भारत की संभावित इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका की संभावित इलेवन: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडन मारक्रम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डॉनोवन फरेरा, मार्को यानसन, लुथो सिपामला/कॉर्बिन बॉश/जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एन्गिडी और एनरिक नॉर्खिया।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |