अफ्रीका के खिलाफ बदल गई इंडिया की प्लेइंग , संजू-कुलदीप सहित इन प्लेयर्स को करना होगा इंतजार

अफ्रीका के खिलाफ बदल गई इंडिया की प्लेइंग , संजू-कुलदीप सहित इन प्लेयर्स को करना होगा इंतजार

संक्षेप:

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है। तिलक को भी मौका दिया गया है। संजू, सुंदर, हर्षित और कुलदीप को मौके के लिए इंतजार करना होगा।

Dec 09, 2025 07:01 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर संजू सैमसन, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है। वहीं टीम इंडिया की पिछले मैच की टी20 प्लेइंग इलेवन से तुलना करें तो दो बदलाव देखने को मिले हैं। पिछली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम-11 में रिंकू सिंह थे लेकिन इस बार उनकी जगह तिलक वर्मा हैं। वॉशिंगटन की जगह हार्दिक को शामिल किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारतीय टीम में हरफनमौला हार्दिक पंड्या चोट से उबर कर एकादश में वापसी कर रहे है जबकि शुभमन गिल भी टेस्ट श्रृंखला में चोटिल होने के बाद इस मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। विकेटकीपिंग का दारोमदार जितेश शर्मा पर होगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम में अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर और तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया ने चोट से उबर कर वापसी की है।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद मारक्रम ने कहा उम्मीद करते हैं कि परिस्थितियां अच्छी रहेंगी। ओस का प्रभाव तो पूरे मैच में रहेगा, लेकिन बाद में तो यह बेहद बुरा हो सकता है। लगातार फॉर्मेट बदल रहे होने पर बहुत सारी चीजें दिमाग में चलती हैं, लेकिन दिमाग को सही जगह रखना आवश्यक है। विश्व कप की तैयारी के लिए ये काफी शानदार है।

वहीं भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम थोड़े असमंजस में थे और पहले बल्लेबाजी करने को लेकर खुश हैं। ओस हमारे लिए अच्छी चुनौती है। आप इससे भाग नहीं सकते हैं। यदि हम इस पर ध्यान लगाएंगे तो हमारा मुख्य काम प्रभावित होगा। हम इसके बारे में नहीं सोचना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज अच्छी रही थी, अब दक्षिण अफ्रीका फिर न्यूजीलैंड। अच्छे 15 मुकाबले। आज संजू सैमसन, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा नहीं खेल रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
हार्दिक तोड़ेंगे शाहिद अफरीदी का बड़ा रिकॉर्ड, 100 के क्लब में पहुंचने के करीब

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जेनसन, केशव महाराज, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया

इंडिया (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |