Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Team India Playing 11 almost set but fight between 2 players for 1 spot Rinku Singh Kuldeep Yadav
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन एकदम सेट, मगर एक पायदान के लिए हैं 2 दावेदार

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन एकदम सेट, मगर एक पायदान के लिए हैं 2 दावेदार

संक्षेप:

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन एकदम सेट है, मगर एक पायदान के 2 दावेदार हैं। भारतीय क्रिकेट टीम आज न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। टी20 विश्व कप से पहले ये आखिरी सीरीज है।

Jan 21, 2026 01:26 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Team India Playing XI: टीम इंडिया को आज यानी बुधवार 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है। पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन वैसे तो सेट है, लेकिन एक पायदान के लिए जबरदस्त माथापच्ची कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव को करनी होगी। नंबर 3 की पोजिशन के बारे में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि तिलक वर्मा की जगह ईशान किशन खेलेंगे, जो कि टी20 वर्ल्ड कप 2025 की टीम का भी हिस्सा हैं। ऐसे में श्रेयस अय्यर को बाहर बैठना होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐसे में नंबर एक से नंबर 7 तक हर एक बल्लेबाज फिट है। जिसमें ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा होंगे। नंबर 3 पर ईशान किशन, 4 पर कप्तान सूर्यकुमार यादव, 5 पर हार्दिक पांड्या, 6 पर शिवम दुबे और 7 पर ऑलराउंडर और उपकप्तान अक्षर पटेल होंगे। असली लड़ाई 8 नंबर के लिए है, जिसके बारे में आगे बात करेंगे, लेकिन इससे पहले जान लीजिए कि जसप्रीत बुमराह 9वें नंबर पर होंगे, 10वें पर अर्शदीप सिंह और 11वें नंबर पर वरुण चक्रवर्ती खेलते हुए नजर आएंगे।

बात अगर नंबर 8 की करें तो इसके लिए दो खिलाड़ी दावेदार है, जिसमें एक हैं कुलदीप यादव और दूसरे रिंकू सिंह। अगर आपको गेंदबाजी में थोड़ा सा कॉम्प्रोमाइज करना है तो आप एक एक्स्ट्रा बल्लेबाज और फिनिशर के तौर पर रिंकू सिंह को खिला सकते हैं, लेकिन आपको अगर प्रोपर स्पिन और विकेट टेकिंग ऑप्शन चाहिए तो फिर आपको कुलदीप यादव के साथ जाना चाहिए। इसके अलावा कुलदीप को खिलाने का विकल्प ये भी है कि आप अर्शदीप सिंह को बाहर करो और हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे से उम्मीद करो कि ये कम से कम 4 से 6 ओवर अच्छे निकालकर दें, बाकी की कमी कुलदीप, अक्षर, वरुण और बुमराह पूरी करें। आप शिवम दुबे की जगह पर भी रिंकू सिंह को मौका दे सकते हैं कुलदीप और वरुण, अर्शदीप और बुमराह को साथ खिला सकते हैं।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |