टीम इंडिया के फीजियो ने BCCI को दिया झटका, अफगानिस्तान T20 सीरीज से पहले दे दिया इस्तीफा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के फीजियो ने BCCI को झटका दिया है। उन्होंने रिजाइन कर दिया है। हालांकि, वे 3 महीने तक नोटिस पीरियड पर होंगे। दिसंबर तक वे टीम इंडिया के साथ रह सकते हैं। 

Team India physio Kamlesh Jain
टीम इंडिया के फीजियो कमलेश जैन

भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज 13 सितंबर से नई दिल्ली में खेलनी है, लेकिन इससे पहले टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य ने इस्तीफा दे दिया है। ये कोचिंग स्टाफ का हिस्सा नहीं है, बल्कि टीम फीजियो हैं। टीम इंडिया के फीजियो कमलेश जैन ने अपना इस्तीफा बोर्ड को सौंप दिया है। हालांकि, वे अभी नई दिल्ली में भारतीय टीम के साथ हैं, जहां भारत को रविवार से टी20 सीरीज खेलनी है। वहीं, बीसीसीआई ने अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।

क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया है कि कमलेश जैन ने अपने पेपर्स बोर्ड को सौंप दिए हैं। इंडियन टीम और BCCI के सूत्रों ने बताया कि कमलेश जैन ने भले ही इस्तीफा दे दिया है, लेकिन वे अगले कई महीने टीम के साथ जुड़े रहेंगे। वे जून 2022 में इंडियन टीम के फीजियो बने थे। जैन अभी अपना तीन महीने का नोटिस पीरियड पूरा कर रहे हैं और बोर्ड से रिलीव होने का इंतजार कर रहे हैं। तीन महीने के नोटिस पीरियड को देखते हुए वे न्यूजीलैंड के दौरे पर जा सकते हैं, जो दिसंबर की शुरुआत में खत्म होगा। न्यूजीलैंड का दौरा उनका आखिरी असाइनमेंट हो सकता है। अगर बीसीसीआई को लगता है कि उन्हें जल्दी रिलीव किया जा सकता है कि उन्हें जल्दी रिलीविंग मिल सकती है या फिर एक्सटेंशन की बात भी हो सकती है।

चेन्नई के कमलैश जैन ने नितिन पटेल की जगह भारतीय टीम में फीजियो के तौर पर ली थी। नितिन पटेल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस चले गए थे। हालांकि, नितिन पटेल ने CoE छोड़कर मुंबई इंडियंस में शामिल होने का फैसला किया था। वहीं, कमलेश जैन के इस्तीफे के पीछे की वजह ट्रैवलिंग को बताया जा रहा है। इसी वजह से उन्होंने इंडियन टीम के रोल से दूर जाने की मांग की है। BCCI की तरफ से तुरंत कोई कमेंट नहीं आया।

कमलेश जैन को BCCI ने तब रिक्रूट किया था जब वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ थे। उस समय राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के हेड कोच थे। एक सोर्स ने कहा, “वह साढ़े चार साल से इंडियन टीम के साथ हैं। हालांकि, उन्हें इंडियन टीम के साथ अपना जुड़ाव अच्छा लगा, लेकिन वह अपने छोटे परिवार की वजह से ट्रैवल से बचना चाहते हैं।” इस तरह कमलेश का नाम सपोर्ट स्टाफ उन सदस्यों में शामिल होने की कगार पर है, जिन्हें या तो बीसीसीआई ने निकाल दिया है या फिर उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है या फिर उन्होंने रिजाइन दे दिया है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़टीम इंडिया के फीजियो ने BCCI को दिया झटका, अफगानिस्तान सीरीज से पहले किया रिजाइन