भारत का अगला मैच कब? जापान के खिलाफ ऐतिहासिक मैच; कोहली-रोहित इस दिन होंगे मैदान पर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज 3-0 से जीतने के बाद भारतीय टीम जापान के लिए रवाना होगी। जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 के बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स में हिस्सा लेगी।

virat kohli, rohit sharma
विराट कोहली, रोहित शर्मा

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज 3-0 से जीतने के बाद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया जापान के लिए उड़ान भरेगी। मेजबान टीम के खिलाफ एकमात्र टी20 खेलने के बाद टीम इंडिया को एशियन गेम्स में हिस्सा लेना है। वहीं दूसरी तरफ शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया भी एक्शन में होगी। इस दौरान फैंस को एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों की झलक देखने को मिलेगी। भारतीय टीम और उनके फैंस के लिए अगले एक महीने का शेड्यूल काफी बिजी रहने वाला है। आइए एक नजर टीम इंडिया के शेड्यूल पर डालते हैं-

जापान से भारत का अगला मैच

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया 22 सितंबर को जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच खेलने वाली है। भारतीय टीम पहली बार जापान से क्रिकेट के मैदान पर भिड़ेगी। यह मैच सुजुकी कप (Suzuki Cup) के तहत होगा। इस मैच का आयोजन दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के जश्न और खेल कूटनीति (Cricket Diplomacy) का हिस्सा है।

27 सितंबर से एक्शन में होंगे कोहली-रोहित

भारतीय टीम इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से करेगी। शुभमन गिल वनडे टीम के कप्तान हैं। उनके अलावा फैंस को लंबे समय बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा की झलक देखने को मिलेगी। आखिरी बार यह दोनों दिग्गज इंग्लैंड में खेलते हुए नजर आए थे। रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में खेले गए आखिरी मुकाबले में शतक जड़ा था।

एशियन गेम्स 2026 का आगाज 28 सितंबर से

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 का आगाज 28 सितंबर से करेगी। भारत को पहला मैच क्वार्टर फाइनल के रूप में होगी। विपक्षी टीम कौन होगी यह ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद तय होगा। बता दें, भारत एशियन गेम्स का गत चैंपियन है। पिछली बार टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल जीता था।

टीम इंडिया शेड्यूल 2026-

22 सितंबर- भारत बनाम जापान, सुबह 9.30 से

27 सितंबर- भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे, दोपहर 2 बजे से

28 सितंबर- भारत बनाम A2, एशियन गेम्स क्वार्टर फाइनल, सुबह 10 बजे से

30 सितंबर, भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे, दोपहर 2 बजे से

3 अक्टूबर, भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा वनडे, दोपहर 2 बजे से

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारत को 5 मैच की टी20 सीरीज भी खेलनी है। इस सीरीज में वहीं टीम होगी जो एशियन गेम्स खेलेगी। श्रेयस अय्यर ही टीम के कप्तान होंगे। बीसीसीआई पहले ही टीम का ऐलान कर चुकी है। शेड्यूल इस प्रकार है।

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 शेड्यूल

6 अक्टूबर, भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20, शाम 7 बजे से

9 अक्टूबर, भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20, शाम 7 बजे से

11 अक्टूबर, भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20, शाम 7 बजे से

14 अक्टूबर, भारत बनाम वेस्टइंडीज चौथा टी20, शाम 7 बजे से

17 अक्टूबर, भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, शाम 7 बजे से

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़टीम इंडिया का अगला मैच कब? इस दिन देखने को मिलेगी कोहली-रोहित की झलक