भारत का अगला मैच कब? नोट कर लीजिए डेट, टाइमिंग समेत ये जरूरी जानकारियां
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 1-2 से हाल झेलने के बाद भारत को कीवियों के खिलाफ ही 5 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए यह सीरीज काफी अहम होगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 1-2 से हारने के बाद पूरा देश स्तब्ध है। भारत को पहली बार कीवियों के खिलाफ घर पर वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इंदौर के ऐतिहासिक मैदान पर जहां इससे पहले भारत एक भी मैच नहीं हारा था, वहां भी टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वनडे सीरीज का बदला अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड से टी20 सीरीज में लेगी। जी हां, भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी से 5 मैच की टी20 सीरीज खेली जानी है। 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए भारत के पास यह आखिरी मौका होगा। आईए एक नजर IND vs NZ टी20 सीरीज से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर डालते हैं-
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 सीरीज कब शुरू होगी?
IND vs NZ टी20 सीरीज का पहला मैच 21 जनवरी को खेला जाएगा। वहीं आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को होगा।
India vs New Zealand टी20 मैच कितने बजे शुरू होंगे।
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार 7 बजे शुरू होंगे, जबकि टॉस आधा घंटा पहले यानी साढ़े 6 बजे होगा।
IND vs NZ टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20- 21 जनवरी को नागपुर में
दूसरा टी20- 23 जनवरी को रायपुर में
तीसरा टी20- 25 जनवरी को गुवाहाटी में
चौथा टी20- 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में
पांचवां टी20- 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 सीरीज स्क्वॉड
भारत- सूर्यकुमार यादव (C), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), श्रेयस अय्यर (पहले तीन T20I), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (VC), रिंकू सिंह, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, इशान किशन (WK), रवि बिश्नोई
न्यूजीलैंड- मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, ज़ैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 सीरीज टीवी और ऑनलाइन कैसे देखें लाइव?
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर होगा। वहीं ऑनलाइन IND vs NZ टी20 सीरीज का लुत्फ आप जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं।

लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें




