भारत का अगला मैच कब? इस दिन टी20 की हार का बदला लेने उतरेंगे विराट कोहली-रोहित शर्मा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत का अगला मैच अब 14 जुलाई को है। इस दिन से IND vs ENG वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। एक्शन में कप्तान शुभमन गिल के साथ विराट कोहली और रोहित शर्मा होंगे। भारत की नजरें टी20 सीरीज की हार का बदला लेने पर होगी।

Team India Next match IND vs ENG ODI Series

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ कराने के बाद अब भारतीय टीम मेजबानों के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज खेलेगी। IND vs ENG वनडे सीरीज का आगाज 14 जुलाई से होने जा रहा है। इस दिन कप्तान शुभमन गिल के साथ एक्शन में दो सुपरस्टार प्लेयर्स विराट कोहली और रोहित शर्मा भी होंगे। टी20 सीरीज में इतनी बुरी हार झेलने के बाद भारत की नजरें वनडे में इसका हिसाब चुकता करने पर होगी। बीसीसीआई वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान पहले ही कर चुका है। आईए एक नजर भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज के शेड्यूल, स्क्वॉड, वेन्यू और मैच से जुड़ी तमाम जानकारियों पर डालते हैं-

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड वनडे सीरीज शेड्यूल

14 जुलाई, पहला वनडे- एजबेस्टन में, दोपहर 3.30 बजे से

16 जुलाई, दूसरा वनडे- कार्डिफ में, शाम 5.30 बजे से

19 जुलाई, तीसरा वनडे- लॉर्ड्स में, शाम 3.30 बजे से

भारतीय वनडे स्क्वॉड में हो सकता है बदलाव

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा, जो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा थे, उन्हें तीसरे टी20 के दौरान चोट लगी थी। इस वजह से वह अगले दो टी20 में हिस्सा नहीं ले पाएं। राणा की चोट कितनी गंभीर है, इसको लेकर कोई अपडेट नहीं है। हालांकि कहा जा रहा है कि बीसीसीआई एहतियात बरतते हुए हर्षित राणा को वनडे टीम से बाहर कर सकती है। ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी जल्द हो सकता है।

भारत के टी20 और वनडे के कॉमन खिलाड़ी

कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा, सूर्यांश शेडगे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, ईशान किशन, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह हाल ही में संपन्न हुई टी20 सीरीज का हिस्सा थे। यह सभी खिलाड़ी भारतीय वनडे स्क्वॉड में भी हैं।

जनवरी के बाद एक्शन में होंगे विराट कोहली

विराट कोहली ने भारत के लिए आखिरी वनडे 18 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। वह अब सिर्फ वनडे में एक्टिव हैं तो उन्हें टीम इंडिया के लिए मैच खेलने के लिए लंबा इंतजार करना होता है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने से पहले भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ भी ODI सीरीज खेली थी। इस सीरीज के लिए भी किंग कोहली का चयन हुआ था, मगर चोटिल होने की वजह से वह अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाए थे। आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान उन्हें चोट लगी थी। हालांकि अब फिटनेस टेस्ट पास कर वह टीम में वापसी कर चुके हैं। उम्मीद है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खूब धमाल मचाएंगे।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड स्क्वॉड

इंडिया- शुभमन गिल (कप्तान),रोहित शर्मा,विराट कोहली,श्रेयस अय्यर,सूर्यांशु शेडगे,वाशिंगटन सुंदर,अक्षर पटेल,केएल राहुल,ईशान किशन,कुलदीप यादव,जसप्रीत बुमराह,प्रसिद्ध कृष्णा,हर्षित राणा,अर्शदीप सिंह,गुरनूर बराड़

इंग्लैंड- हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, विल जैक्स, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जोश टंग

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।