भारत की वनडे टीम में है इस समय फिनिशर्स का क्राइसिस, हार पर हार की ये भी है एक वजह

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

लंबे समय तक फिनिशर की जिम्मेदारी एमएस धोनी ने वनडे क्रिकेट में उठाई है।हार्दिक पांड्या भी ये काम करते आए हैं, लेकिन उनके अलावा कोई अच्छे विकल्प भारत को वनडे क्रिकेट में नहीं मिल रहे, जो मैच फिनिश कर पाएं। 

Washington Sundar Axar Patel
वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल

टीम इंडिया पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इस समय सबसे बड़ा संकट गेंदबाजी या बल्लेबाजी का नहीं, बल्कि फिनिशर्स की कमी है। नंबर 6, 7 और 8 पर ऐसे खिलाड़ी हमें नहीं मिल रहे हैं, जो जरूरत पड़ने पर 150-200 या इससे ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बना सकें और जरूरी रन रेट को आगे न बढ़ने दें। लंबे समय तक एमएस धोनी ने यह जिम्मेदारी निभाई। इसके अलावा हार्दिक पांड्या भी ये काम करते आए हैं और काफी योगदान मैच फिनिश करने में रविंद्र जडेजा का भी रहा है, लेकिन इसके बाद क्या?

अगर देखा जाए तो भारतीय टीम को लॉर्ड्स वनडे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना क्यों करना पड़ा? इसके पीछे की वजह आप खोजने जाएंगे तो असल वजह नंबर 6, 7 और 8 का बल्लेबाज मिलेगा। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरे वनडे मैच को ही उठाकर देखें तो छठे नंबर पर केएल राहुल को भेजा गया, जिसके लिए वे उपयुक्त बल्लेबाज नहीं हैं। सातवें नंबर पर अक्षर पटेल थे, जिनसे हर बार मैच फिनिश करने की उम्मीद करना बेमानी होगा। आठवें पर कोई ऐसा विकल्प नहीं था, जिसे बल्लेबाजी आती हो।

फिनिशिंग टच नहीं मिल रहा

ये हाल सिर्फ इस लॉर्ड्स ओडीआई का नहीं है, बल्कि हर उस मैच में हम समस्या से जूझे हैं, जिसमें हार्दिक पांड्या नहीं खेले हैं। नितीश कुमार रेड्डी से भी उम्मीद की जाती है कि वे वनडे में फिनिशिंग टच दे सकते हैं, लेकिन उनकी बॉडी बहुत फ्रेजाइल है। वे कभी भी चोटिल हो जाते हैं। ले-देकर हमारी बैटिंग नंबर 5 पर समाप्त हो जाती है। थोड़ा बहुत ऊपर-नीचे बल्लेबाजी को करते हैं तो श्रेयस अय्यर पांच पर जाते हैं और केएल राहुल 6 पर चले जाते हैं। श्रेयस 4 के लिए परफेक्ट हैं, जबकि केएल 5 पर अपना काम करते हैं।

दो ऑलराउंडर्स चाहिए भारत को

ऐसे में टीम इंडिया को कम से कम नंबर 6 और 7 पर दो ऐसे बल्लेबाजों का टॉप ऑलराउंडर्स की तलाश है, जो बिना किसी दबाव, तेज स्ट्राइक रेट से और रन चेज में रिक्वायर्ड रन रेट का ध्यान रखकर बल्लेबाजी कर सकें। पहली गेंद से ही बड़े शॉट लगाने में सक्षम में हो और जरूरत पड़ने पर सिंगल-डबल से गेम को चला सकें। हार्दिक पांड्या की वापसी से नंबर 6 का स्लॉट फिर भी भर सकता है, लेकिन देखना यह है कि सात पर अगर अक्षर को रखेंगे तो फिर 8 पर क्या किसी गेंदबाज को खिलाएंगे या फिर एक और ऑलराउंडर सेट करेंगे? उस पोजिशन के लिए हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी परफेक्ट लगते हैं, लेकिन बीते कुछ समय में दोनों चोटों की वजह से परेशान रहे हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।