कुलदीप यादव को तीसरे मैच में क्यों मिलना चाहिए मौका? केविन पीटरसन ने बताया सबसे सटीक कारण
टीम इंडिया को कुलदीप यादव को खिलाने की जरूरत है, क्योंकि भारतीय टीम के पास विविधता की कमी है। ये कहना है इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन का, जिन्होंने कुलदीप के साथ दिल्ली कैपिटल्स में काम किया।

इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। दो मैच इस सीरीज के खेले गए हैं और दोनों मैचों में इस बात की खूब चर्चा हुई है कि भारत की प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव जैसे दमदार स्पिनर को होना ही चाहिए। वे बॉलिंग में वैरिएशन लेकर आएंगे। अब ऐसी ही चर्चा तीसरे मैच से पहले उठी है। भले ही टीम इंडिया ने दूसरा मुकाबला जीत लिया है। इंग्लैंड के ही पूर्व दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन ने इस बात की वकालत की है कि टीम इंडिया को कुलदीप यादव को खिलाने की जरूरत है। दोनों साथ में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे।
पिछले मैच में जब वॉशिंगटन सुंदर को खिलाया गया था तो हर कोई हैरान था। अगर गेंदबाजी के लिहाज से देखा जाए तो रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर दोनों ही फेल रहे हैं, लेकिन बल्लेबाजी के लिहाज से दूसरे टेस्ट में दोनों ने जरूरी रन बनाए। ऐसे में सवाल ये है कि क्या भारतीय टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजी में गहराई को कम करके एक प्रीमियर स्पिनर को लेकर आएंगे? कुलदीप यादव हर मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और वे हर मैच से पहले अपनी तैयारी पुख्ता रखते हैं।
केविन पीटरसन ने टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट से बात करते हुए कहा, "उन्हें उसे खिलाना जरूरी है। भारत एक टेस्ट मैच हारा, एक टेस्ट मैच जीता और मुझे लगता है कि उनमें वैरिएशन की थोड़ी कमी है। वे वैरिएशन मिस कर रहे हैं।" पीटरसन ने खुलासा किया कि दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने कार्यकाल के दौरान इंग्लैंड में गेंदबाजी के संबंध में उन्होंने बाएं हाथ के इस गेंदबाज के साथ काफी चर्चा की थी।
पीटरसन ने बताया, "जब मैं दिल्ली कैपिटल्स का मेंटर था, तब मैं उनके साथ कई बार बैठा था और इंग्लैंड में गेंदबाजी के बारे में उनसे बात की थी। मैंने रणनीति पर भी बात की थी। कैसे और कहां गेंदबाजी करनी है, इस पर भी खूब बातचीत हुई थी। हमने काफी समय बिताया और उन्हें खेलते हुए देखना वाकई बहुत अच्छा होगा। उन्हें खेलते हुए देखना बहुत अच्छा लगेगा। उन्हें गेंदबाजी करना पसंद है, उन्हें विकेट लेना पसंद है और मैं अपने दोस्त को खेलते हुए देखना चाहता हूं। मुझे बेंच पर बैठे अपने दोस्त पसंद नहीं हैं।"
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



