हार पर हार से कहीं छिन ना जाए टीम इंडिया से ओलंपिक का टिकट, जानिए क्या है पूरा गणित

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

टीम इंडिया लगातार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हारती जा रही है। इससे टीम इंडिया के ओलंपिक से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। वैसे तो टीम इंडिया अभी आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन है, लेकिन उससे ये तमगा छिन सकता है।

टीम इंडिया श्रेयस अय्यर

टीम इंडिया मार्च में टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था, लेकिन इसके बाद से भारत की टीम को एक भी मैच में जीत नहीं मिली है। आयरलैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ भी टीम इंडिया दो मैच हार गई और अब इंग्लैंड के सामने तो भारत ने घुटने ही टेक दिए। पिछले 6 मैचों में से 5 मैचों में टीम को हार मिली है। इसी लगातार मिल रही हार पर हार से टीम इंडिया के ओलंपिक से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है। ऐसा ही चलता रहा तो फिर टीम इंडिया के ओलंपिक की डायरेक्ट क्वालिफिकेशन छिन सकती है।

दरअसल, आईसीसी ने ओलंपिक 2026 के लिए क्वालीफिकेशन का फॉर्मेट बता दिया है। उसमें साफ है कि जो भी टीम अपने-अपने महाद्वीप से टॉप रैंकिंग वाली होगी, उसे ओलंपिक का डायरेक्ट टिकट मिलेगा। अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ओशिनिया की एक-एक आईसीसी टी20 में टॉप रैंक वाली टीम सीधे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेगी। कुल 6 टीमें मेंस कैटेगरी में हिस्सा लेंगी। इनमें से एक-एक हर महाद्वीप से होगी, जबकि एक मेजबान देश के अलावा आईसीसी ओलंपिक क्वालीफायर्स से एक टीम निकलेगी।

अभी टीम इंडिया नंबर वन है

इस समय टीम इंडिया आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन है तो जाहिर है कि एशिया में भी नंबर वन है। हालांकि, अगर पांचवां टी20 मैच इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज का भारतीय टीम हारती है तो फिर उनसे नंबर वन की कुर्सी छिन जाएगी। वहीं, साल 2026 के आखिर तक अगर टीम आगे भी मैच हारती है और कोई अन्य एशियाई टीम आईसीसी रैंकिंग में भारत से आगे चली जाती है तो भारत से ओलंपिक की ऑटोमैटिक बर्थ छिन जाएगी। पाकिस्तान इस समय दूसरी सबसे अच्छी रैंकिंग वाली एशियाई टीम है।

पाकिस्तान मार सकता है बाजी

अगर भारतीय टीम आने वाले कुछ और टी20 इंटरनेशनल मैच हार जाती है और पाकिस्तान की टीम अपने मैच जीतती जाती है और 31 दिसंबर 2026 तक आईसीसी की टी20 रैंकिंग में भारत से आगे निकल जाती है तो पाकिस्तान को ओलंपिक का टिकट मिल जाएगा, जबकि भारतीय टीम को फिर आईसीसी ओलंपिक क्वालीफायर्स खेलने के लिए मजबूर होना पड़ेगा और उन्हें जीतकर टीम ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर पाएगी। ऐसे में भारतीय टीम को आगे ध्यान से खेलना है।

कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर पर अतिरिक्त दबाव होगा। दोनों की जोड़ी अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। आयरलैंड में दो और फिर इंग्लैंड में चार मैच खेलने के बावजूद भारत खाली हाथ है। इंग्लैंड में 3 मैच चार में से भारत हारा है। एक मैच बेनतीजा रहा है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।