क्या टीम इंडिया श्रीलंका को देगी फॉलोऑन? बॉलिंग कोच ने बताया क्या है शुभमन गिल एंड कंपनी का प्लान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

क्या टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका को फॉलोऑन देगी? बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने शुभमन गिल एंड कंपनी का प्लान बता दिया है। उनका कहना है कि पहले हम उन्हें जल्दी आउट करने पर विचार करेंगे। 

Shubman Gill
शुभमन गिल भारत के टेस्ट कप्तान

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कोलंबो के एसएससी में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले के 3 दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने 503/9 पर पारी घोषित कर दी थी। इसके बाद श्रीलंका ने 8 विकेट खोकर पहली पारी में 265 रन बना लिए हैं। 238 रनों से मेजबान टीम अभी भी पीछे है। ऐसे में अगर दो विकेट भारत जल्दी ले लेता है और 200 से ज्यादा रनों की बढ़त होती है तो भारतीय टीम फॉलोऑन भी श्रीलंका को दे सकती है। इस पर टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल का भी बयान आ गया है।

टीम इंडिया की नजरें पहले तो श्रीलंका को समेटने पर हैं और फिर फॉलोऑन पर भी विचार किया जा सकता है, क्योंकि तीन दिन में 222 ओवर ही फेंके गए हैं और आगे भी बारिश की संभावना है। ऐसे में फॉलोऑन एक अच्छा विकल्प इस मैच में टीम इंडिया को जीत के लिए है। अगर श्रीलंका ने चौथे दिन 39 रन और बना दिए तो फिर फॉलोऑन लागू नहीं हो पाएगा। ऐसे में नजरें होंगी कि 85 रन पर नाबाद लौटे सोनल दिनूशा क्या करते हैं और आने वाले नए बल्लेबाजों के साथ वे कैसे खेलते हैं।

टीम इंडिया ने दूसरी नई गेंद भी ले ली है, जो अभी सिर्फ 3.2 ओवर पुरानी है, जिससे कुछ मौके दिन की शुरुआत में बन सकते हैं। भारत ने 118.5 ओवर फेंकने के बावजूद दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ फॉलोऑन लागू किया था। ऐसे में यहां भी संभावना है कि भारत ऐसा कर सकता है। इस पर तीसरे दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने बात की और कहा कि पहली कोशिश बाकी के दो विकेट लेने की होगी।

कोशिश होगी कि जल्दी विकेट ले लें- मोर्केल

मोर्ने मोर्केल ने कहा, "यह पहला इनाम होगा... कि हम कल जल्दी दो विकेट ले सकें। मुझे पता है कि यह एक घिसी-पिटी बात है, लेकिन आप जानते हैं, मौसम को देखते हुए और कभी-कभी कवर्स को ऑन और ऑफ करने में जो समय लगता है, हम कोशिश करना चाहते हैं कि श्रीलंकाई टीम को ज्यादा से ज्यादा ओवर मिलें। इसलिए उम्मीद है कि हम कल वे विकेट ले पाएंगे और फिर हिम्मत दिखाकर, उन्हें बल्लेबाजी के लिए बुलाकर, अच्छी बॉलिंग कर पाएंगे।" वैसे आमतौर पर टीमें तीसरी पारी में बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं, भले ही फॉलोऑन का मौका होगा, क्योंकि वे सामने वाली टीम को पूरी तरह से मैच से बाहर करना चाहती हैं। हालांकि, यहां परिस्थितियां बारिश के कारण अलग हैं और बैटिंग के लिए पिच भी अच्छी है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़क्या टीम इंडिया श्रीलंका को देगी फॉलोऑन? गेंदबाजी कोच ने बताया क्या है प्लान