टीम इंडिया ने जसप्रीत बुमराह के लिए बनाया मास्टरप्लान, फरवरी 2027 तक खेलेंगे सिर्फ…

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

टीम इंडिया मैनेजमेंट ने जसप्रीत बुमराह के लिए एक मास्टरप्लान तैयार किया है। उन्हें सिर्फ एक फॉर्मेट पर फोकस करने के लिए कहा गया है। वे न्यूजीलैंड में भी सिर्फ टेस्ट सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे। इस तरह की रिपोर्ट आई है। 

Jasprit Bumrah
जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम के गेंदबाजी यूनिट के कप्तान इस समय जसप्रीत बुमराह हैं। फॉर्मेट कोई भी हो और कप्तान भी कोई भी हो, वह चाहेगा कि उसकी टीम में जसप्रीत बुमराह खेलें, लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट का प्लान बुमराह के लिए काफी अलग है। जसप्रीत बुमराह को सिर्फ और सिर्फ एक फॉर्मेट पर फोकस करने के लिए कहा गया है। यह फॉर्मेट है रेड बॉल क्रिकेट। भारत का यह प्रीमियर बॉलर आपको सिर्फ रेड बॉल पकड़े ही अगले कुछ महीने नजर आएगा। सीमित ओवरों की क्रिकेट से उसे आराम दिया जाएगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो टीम मैनेजमेंट चाहता है कि बुमराह सिर्फ रेड बॉल क्रिकेट पर फोकस करें। यही कारण है कि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए गेम में उतारा जा सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड दौरे पर खेले जाने वाले दो इंडिया ए मैचों के लिए टीम घोषित कर दी है, जबकि तीसरे मैच के लिए आने वाले समय में टीम की घोषणा होगी, जिसमें बुमराह के भी खेलने की पूरी उम्मीद है।

क्या है बुमराह को लेकर प्लान?

बुमराह को इस वजह से भी इंडिया ए के लिए मैच खेलने के मजबूर होना पड़ रहा है, क्योंकि वे अभी फिट नहीं हैं और मैच फिटनेस असल में कोई प्रोफेशनल मैच खेलकर ही पता चलेगी। टेस्ट सीरीज से पहले अगर मल्टी डेज मैच खेलने के लिए मिले तो यह और भी अच्छा रहेगा। वे फिट हो गए हैं, लेकिन फिर भी नवंबर में न्यूजीलैंड में होने वाली वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि बोर्ड उनके वर्कलोड को देखते हुए सिर्फ टेस्ट सीरीज के लिए चुनने की प्लानिंग में है।

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट हो गए हैं, लेकिन फिर भी उन्हें रूटीन असेसमेंट के लिए उन्हें न्यूजीलैंड टूर से पहले बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी सीओई जाना होगा। बुमराह को दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज और फिर जनवरी में जिम्बाब्वे से होने वाली वनडे सीरीज से भी बाहर रखा जा सकता है और इसके पीछे की वजह है बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी है टीम इंडिया के लिए अहम

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में 3-1 से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार मिली थी। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट चाहता है कि भारत कम से कम घर पर इस सीरीज को फिर से जीते। इस वजह से बुमराह को एक बेटर शेप में रखने के इरादे से उन्हें सीमित ओवरों से बाहर रखा जा सकता है, क्योंकि टेस्ट सीरीज के ठीक बाद आईपीएल 2027 होगा। 27 फरवरी 2027 से आखिरी टेस्ट भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। वहीं, आईपीएल में आराम देने का फैसला फ्रेंचाइजी को करना होता है और कोई क्रिकेटर आईपीएल से आराम नहीं लेता है, क्योंकि वहां से मोटी कमाई खिलाड़ियों की होती है। आईपीएल के बाद वह वनडे क्रिकेट पर फोकस कर सकते हैं, क्योंकि अक्टूबर-नवंबर 2027 में वर्ल्ड कप होगा।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़टीम इंडिया ने बुमराह के लिए बनाया मास्टरप्लान, फरवरी 2027 तक खेलेंगे सिर्फ…