ब्रिस्टल में 27 साल तक रहा टीम इंडिया का राज, मगर अब यहां भी औंधे मुंह गिरी भारत की T20 टीम

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

टीम इंडिया को ब्रिस्टल में कभी हार नहीं मिली थी, लेकिन अब 2026 में आकर भारत ने यहां हार का मुंह देख लिया है। इससे पहले भारत ने यहां पांच में से चार मैच जीते थे, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा था।

श्रेयस अय्यर

टीम इंडिया जब 9 जुलाई 2026 को ब्रिस्टल के छोटे से मैदान पर उतरी तो ऐसा माना जा रहा था कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करेगी। हालांकि, टीम बुरी तरह से मैच को हारी और सीरीज गंवा बैठी। यहां तक कि ब्रिस्टल के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम को कभी हार नहीं मिली थी। टीम इंडिया इस मैदान पर 1999 से अब तक नहीं हारी थी, लेकिन अब मैच हार चुकी है। ऐसा कहा जा सकता है कि टीम इंडिया लगभग एकतरफा मैच में हारकर सीरीज से भी हाथ धो बैठी है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्रिस्टल में इस टी20 मैच से पहले टीम इंडिया ने कुल 5 इंटरनेशनल मैच खेले थे। उनमें से 4 मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली थी और एक मैच बेनतीजा रहा था, लेकिन अब जीत का सिलसिला टूट गया है, क्योंकि 9 विकेट से इंग्लैंड ने चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में जीत दर्ज की है। यहां टीम इंडिया पहले 3 वनडे इंटरनेशनल और एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेली हुई है और उन सभी मैचों को भारत ने जीता था, लेकिन अब शर्मनाक हार का मुंह टीम इंडिया को देखना पड़ा है। इसी के साथ सीरीज भी भारत की टीम हार गई है।

ब्रिस्टल में भारत का रिकॉर्ड

23 मई 1999 को ब्रिस्टल में पहला मुकाबला भारत ने खेला था, जो कि वनडे इंटरनेशनल मैच केन्या के खिलाफ था। उस मैच में भारत को 94 रनों से जीत मिली थी। 2002 में इसी मैदान पर भारत ने श्रीलंका को 63 रनों से हराया था। 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने 9 रन से वनडे मैच में जीत दर्ज की थी। 2014 में इंडिया और इंग्लैंड के बीच वनडे मैच यहां बारिश में धुल गया था। 2018 में पहली बार दोनों टीमों का आमना-सामना टी20 इंटरनेशनल मैच में हुआ, जिसमें भारत ने 7 विकेट से बाजी मारी थी, लेकिन 2026 में आकर भारत को यहां हार मिली।

ऐसा था मैच का हाल

मैच की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। हालांकि, कप्तान अय्यर की 80 रनों की दमदार पारी की बदौलत टीम 158 रन 20 ओवर में 7 विकेट खोकर बना सकी। ये स्कोर बहुत कम लग रहा था, लेकिन इंग्लैंड ने इसे कुछ ज्यादा ही बौना साबित कर दिया, क्योंकि 159 रनों का टारगेट इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान हैरी ब्रूक ने कमाल की बल्लेबाजी की और 78 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।