Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Team India lost consecutive 18th Toss in ODI Cricket IND last won toss in One Day match was Nov 2023 in WC Semifinal
23 महीने, 18 वनडे और 2 कप्तान… फिर भी नहीं बदल पा रही टीम इंडिया की किस्मत

23 महीने, 18 वनडे और 2 कप्तान… फिर भी नहीं बदल पा रही टीम इंडिया की किस्मत

संक्षेप:

टीम इंडिया की किस्मत बदलने का नाम नहीं ले रही। 23 महीने, 18 वनडे मैच वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल के बाद खेले जा चुके हैं, लेकिन भारतीय टीम इस फॉर्मेट में टॉस नहीं जीत पा रही है। कप्तान भी बदल चुके हैं, लेकिन किस्मत नहीं।  

Sat, 25 Oct 2025 08:54 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टीम इंडिया ने आखिरी बार वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में टॉस कब जीता था? इसका सवाल आप खोजने निकलेंगे तो आप पाएंगे कि करीब दो साल से भारतीय क्रिकेट टीम ODI क्रिकेट में टॉस ही नहीं जीत पाई है। 23 महीने बीत चुके हैं, 18 वनडे इंटरनेशनल मैच भारतीय टीम खेल चुकी है और कप्तान भी बदल गया है, लेकिन टीम इंडिया की किस्मत बदलने का नाम नहीं ले रही। टॉस हारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत मजबूत करता जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आपको बता दें, टीम इंडिया ने आखिरी बार वनडे इंटरनेशनल मैच में टॉस वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता था। 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम ने वनडे मैच में टॉस जीता था। अब 25 अक्टूबर 2025 है, लेकिन भारतीय टीम टॉस वनडे मैच में नहीं जीती है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के हर एक मैच में भारत टॉस हारा है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में टॉस हारने का सिलसिला शुरू हुआ था, जो शुभमन गिल की कप्तानी में भी जारी है। रोहित शर्मा ने 15 टॉस वनडे क्रिकेट में लगातार गंवाए और अब तीन टॉस गिल की कप्तानी में भी भारत हार चुका है। हालांकि, अच्छी बात ये रही कि इस दौरान भारत ने एक आईसीसी टूर्नामेंट जीता है, जो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 थी। उस टूर्नामेंट में भी भारत एक भी बार टॉस नहीं जीता था।

आपको जानकर हैरानी होगी कि लगातार 18 बार टॉस हारने का मतलब है कि अगर आप 2.6 लाख बार सिक्का उछालें, तब जाकर ऐसा लगातार 18 बार होने की संभावना सिर्फ एक बार है। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि टीम इंडिया की किस्मत वनडे क्रिकेट में टॉस के मामले में कितनी खराब है। वनडे क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने का रिकॉर्ड आयरलैंड के नाम दर्ज था, जिन्होंने 11 टॉस हारे थे, लेकिन भारत 18 टॉस हार चुका है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |