टेस्ट और टी20 के बाद कहीं ODI में ना छिन जाए भारत की बादशाहत, एक नजर आईसीसी रैंकिंग पर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत टेस्ट और टी20 रैंकिंग में तो अपनी बादशाहत गंवा चुका है। अब सिर्फ वनडे में ही टीम इंडिया टॉप पर है। आगामी वर्ल्ड कप 2027 में है, भारत चाहेगा कि वह नंबर-1 टीम बनकर ही उस टूर्नामेंट में उतरे।

Team India ICC Rankings

एक समय ऐस था जब भारत टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट का बादशाह था। तीनों फॉर्मेट की रैंकिंग में टीम इंडिया पहले पायदान पर थी। मगर पिछले कुछ समय में भारतीय टीम के प्रदर्शन में काफी गिरावट आई है। भारत ने सबसे पहले टेस्ट में अपनी बादशाहत खोई। टीम इंडिया को रेड बॉल क्रिकेट में इसके बाद घर पर न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। भारत ने सिर्फ सीरीज ही नहीं हारी बल्कि मेहमान टीम ने सूपड़ा साफ किया। वहीं टी20 में भी भारत की नंबर-1 की कुर्सी चली गई है। आयरलैंड और इंग्लैंड के हाथों लगातार सीरीज हारने के बाद भारत ने 4 साल बाद टी20 में बादशाहत गंवा दी है। ऐसे में अब टीम इंडिया वनडे रैंकिंग में ही पहले पायदान पर है। क्या वनडे में भी भारत की की नंबर-1 की पोजिशन खतरे में है?

टेस्ट में नंबर-4 पर भारत

104 रेटिंग्स के साथ भारत टेस्ट क्रिकेट में चौथे पायदान पर है। टीम इंडिया के ऊपर न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया है। कंगारू टीम 131 की रेटिंग के साथ पहले पायदान पर है। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अच्छा खासा अंतर है। वहीं साउथ अफ्रीका दूसरे तो न्यूजीलैंड तीसरे पायदान पर है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में भी भारत की हालत ज्यादा अच्छी नहीं है। पहली दो साइकिल के दो फाइनल खेलने वाली टीम इंडिया पिछली बार खिताबी मुकाबला नहीं खेल पाई। वहीं मौजूदा साइकिल में भारत 5वें पायदान पर है। टीम इंडिया को फाइनल खेलने के लिए टॉप-2 में जगह बनानी होगी। फिलहाल यह काम मुश्किल नजर आ रहा है।

टी20 में खोई बादशाहत

यूके टूर से पहले भारत आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में पहले पायदान पर था। आयरलैंड के खिलाफ वह बड़े उलटफेर का शिकार बने। आयरिश टीम ने पहली बार भारत को ना सिर्फ इंटरनेशनल मैच हराया, बल्कि सीरीज भी 2-0 से जीती। इसके बाद भी भारत पहले पायदान पर था। मगर इंग्लैंड से 0-4 से सूपड़ा साफ कराने के बाद भारत की नंबर-1 की कुर्सी छिन गई है। अब हैरी ब्रूक की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम पहले पायदान पर है।

वनडे में फिलहाल भारत नंबर-1 पर

वनडे क्रिकेट में फिलहाल भारत 121 की रेटिंग के साथ पहले पायदान पर है। वहीं न्यूजीलैंड 110 की रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 रेटिंग का अंतर है। ऐसे में टीम इंडिया पर फिलहाल तो नंबर-1 की पोजिशन छिनने का कोई खतरा नहीं है। भारत अगर यह सीरीज 0-3 से भी हारता है तो भी टीम इंडिया पहले पायदान पर बनी रहेगी। हालांकि भारत ऐसा होने नहीं देना चाहेगा। टीम इंडिया इसी नंबर-1 की पोजिशन के साथ अगले साल वर्ल्ड कप खेलना चाहेगा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।