ऑस्ट्रेलिया को पर्थ टेस्ट जीतने के लिए बनाना होगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, आज तक चेज नहीं हुआ इतना बड़ा टारगेट

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

  • टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर वेस्टइंडीज ने 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एंटीगुआ में चेज किया था। उस दौरान कैरेबियन टीम ने 418 रन चेज कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

ऑस्ट्रेलिया को पर्थ टेस्ट जीतने के लिए बनाना होगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, आज तक चेज नहीं हुआ इतना बड़ा टारगेट

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इस मैच में अपना शिकंजा कसा हुआ है। पहली पारी में भले ही भारतीय बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने से चूक गए हो, मगर दूसरी पारी में उन्होंने इसकी भरपाई की। यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली के शतक के दम पर भारत ने दूसरी पारी 487 रन पर घोषित कर दी है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 534 रनों का टारगेट रखा है। अगर कंगारुओं को पर्थ टेस्ट में जीत दर्ज करनी है तो उन्हें इतिहास रचना होगा। दरअसल, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आज तक इतना बड़ा टारगेट चेज नहीं हुआ है। टेस्ट क्रिकेट में हाइएस्ट चेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड 418 रनों का है।

बता दें, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर वेस्टइंडीज ने 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एंटीगुआ में चेज किया था। उस दौरान कैरेबियन टीम ने 418 रन चेज कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया में चेज हुए सबसे बड़े टारगेट की बात करें तो यह 414 रनों का है जो साउथ अफ्रीका ने मेजबान टीम के खिलाफ 2008 में चेज किया था।

टेस्ट क्रिकेट में चेज किया गया सबसे बड़ा टारगेट

418- वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2003

414- साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2008

404- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, 1948

403- भारत बनाम वेस्टइंडीज, 1976

395- वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश, 2021

इसके अलावा एक नजर ऑस्ट्रेलिया द्वारा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में चेज किए गए सबसे बड़े टारगेट की बात करें तो वह 404 रनों का है जो कंगारुओं ने 1948 में इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंगले में किया था।

404 बनाम इंग्लैंड, 1948

369 बनाम पाकिस्तान, 1999

359 बनाम वेस्टइंडीज, 1978

339 बनाम इंडिया, 1977

336 बनाम साउथ अफ्रीका, 1950

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।