टीम इंडिया के पास ऐसा करने का शानदार चांस, इंग्लैंड सीरीज को लेकर विहारी की बड़ी भविष्यवाणी
IND vs ENG 2026 ODIs: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बढ़त बना रखी है। हनुमा विहारी ने शुभमन ब्रिगेड को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है।

शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत ने एजबेस्टन में पहले वनडे में 6 विकेट से जीत दर्ज की। भारत ने 259 रनों का लक्ष्य 45.2 ओवर में हासिल किया। दूसरा वनडे गुरुवार को कार्डिफ में आयोजित होगा। साल 2022 से राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज हनुमा विहारी ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने टीम इंडिया के पास वनडे सीरीज में इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करने का शानदार चांस है। विहारी ने सीरीज शुरू होने से पहले कहा था कि भारत 2-1 से जीतेगा लेकिन अब क्लीन स्वीप की उम्मीद जताई है।
'मैंने सीरीज शुरू होने से पहले…'
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को इंग्लैंड में 0-4 क्लीन स्वीप झेलना पड़ा था। पांच मैचों की टी20 सीरीज का एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था। इंग्लैंड ने पहली बार भारत से टी20 सीरीज जीती थी। विहारी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''इंग्लैंड ने T20I सीरीज में क्लीन स्वीप किया और अब भारत के पास वनडे में क्लीन स्वीप करने का शानदार चांस है। टीम को राहत मिलेगी, खासकर हेड कोच गौतम गंभीर को। मैंने सीरीज शुरू होने से पहले 2-1 की भविष्यवाणी की थी। मैं अब भी उस पर कायम हूं। लेकिन वे 3-0 से बहुत खुश होंगे।''
शुभमन की शान में पढ़ा कसीदा
एजबेस्टन में रोहित शर्मा (11) और विराट कोहली (5) जैसे दिग्गज बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे। ऐसे में गिल ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 75 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 80 रन जुटाए। वह रिटायर्ड हर्ट हुए। विहारी ने गिल की शान में कसीदा पढ़ा है। उन्होंने कहा, ''इंग्लैंड में खेलते समय आपको टेम्परामेंट की जरूरत होती है। गिल ने धैर्य दिखाया। उन्होंने नई बॉल से अच्छे क्रिकेटिंग शॉट्स खेले। विराट कोहली और रोहित शर्मा के आउट होने के बावजूद उन्होंने हड़बड़ी नहीं दिखाई। वह बैट से जबर्दस्त रहे। मुझे लगता है कि वे इस जीत से बहुत कॉन्फिडेंट होंगे।''
गिल के रिटायर्ड होने के बाद भारतीय टीम लड़खड़ाई गई थी। भारत का स्कोर एक समय चार विकेट पर 160 रन था। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 52) और अक्षर पटेल (नाबाद 57) ने मोर्चा संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 102 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत की दहलीज पार कराई। ऑलराउंडर अक्षर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 62 रन देकर चार विकेट भी झटके थे।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



