गिल-गंभीर ने चुनी ऐसी प्लेइंग XI, जिससे टूट गया भारतीय टेस्ट क्रिकेट का 93 साल का रिकॉर्ड

गिल-गंभीर ने चुनी ऐसी प्लेइंग XI, जिससे टूट गया भारतीय टेस्ट क्रिकेट का 93 साल का रिकॉर्ड

संक्षेप:

टीम इंडिया का 93 सालों से चल आ रहा सिलसिला शुक्रवार 14 नवंबर 2025 को टूट गया, जब भारत की टेस्ट टीम में पहली बार एक अलग नजारा देखने को मिला। कोलकाता में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में 6 लेफ्ट हैंडर थे।

Nov 14, 2025 11:44 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

शुक्रवार 14 नवंबर 2025 को टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर ने प्लेइंग इलेवन में ऐसा कुछ कर दिया कि टीम इंडिया का 93 सालों से चल आ रहा सिलसिला टूट गया। भारत की टेस्ट टीम में पहली बार ऐसा कुछ देखने को मिला, जो 1932 से टेस्ट क्रिकेट खेलती आ रही टीम में नहीं देखने को मिला था। कोलकाता ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में 6 लेफ्ट हैंडर थे और ऐसा पहली बार था, जब प्लेइंग इलेवन में इतने ज्यादा बाएं हाथ के बल्लेबाज रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारत की टेस्ट टीम में 3-4 बाएं हाथ के बल्लेबाज होना आम बात है, लेकिन 5 बल्लेबाज भी बहुत कम देखने को मिलते हैं, जो प्लेइंग इलेवन में खेलें, लेकिन कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ गौतम गंभीर की कोचिंग वाली टीम ने सारी हदें पार दीं और एक या दो नहीं, बल्कि 6 लेफ्ट हैंडेड बैटर्स को मौका दिया गया। इससे पहले किसी भी टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन इतने ज्यादा बाएं हाथ के बल्लेबाज नहीं रहे।

कोलकाता में जारी पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ऐसे बल्लेबाज हैं, जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। प्लेइंग इलेवन में बाकी के पांच बल्लेबाज राइट हैंडर हैं। इनमें केएल राहुल, शुभमन गिल, ध्रुव जुरेल, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह का नाम है। कायदे से तीन ही बल्लेबाज भारत के इस मुकाबले में राइट हैंडर हैं, क्योंकि दो तो प्योर पेसर हैं। लेफ्टी बैटर्स की बात करें तो 6 में से 5 बल्लेबाज तो अच्छे खासी बल्लेबाजी कर लेते हैं।

चार स्पिनर भी टीम में

इसके अलावा 13 साल में पहली बार चार स्पिनर भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा बने हैं। आखिरी बार दिसंबर 2012 में टीम इंडिया के बॉलिंग अटैक में चार स्पिनर और एक पेसर था और इस बार चार स्पिनर और दो पेसर हैं। पिछली बार स्पिनरों में एक ऑलराउंडर था, लेकिन इस बार तीन ऑलराउंडर और एक प्योर स्पिनर हैं। इस तरह कहा जा सकता है कि गिल और गंभीर की जोड़ी कुछ नया करती हुई दिख रही है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |