Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Team India fined for slow over rate in second ODI against South Africa
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय में धीमी ओवर गति के लिए भारत पर जुर्माना

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय में धीमी ओवर गति के लिए भारत पर जुर्माना

संक्षेप:

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में धीमी ओवर गति के लिए सोमवार को भारत पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। 3 मैच की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने सिर्फ रायपुर में खेले गए दूसरे ओडीआई में ही जीत दर्ज की थी।

Dec 08, 2025 03:33 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, दुबई, भाषा
share Share
Follow Us on

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में धीमी ओवर गति के लिए सोमवार को भारत पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा एकदिवसीय मैच जीतकर तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी थी लेकिन भारत ने विशाखापत्तनम में तीसरा एकदिवसीय जीतकर श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मैच रैफरी के एलीट पैनल में शामिल रिची रिचर्डसन ने जुर्माना लगाया क्योंकि लोकेश राहुल की अगुआई वाली भारतीय टीम ने निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंके थे।

खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ से जुड़ी आईसीसी की आचार संहिता के न्यूनतम ओवर गति से संबंधित अपराधों से जुड़े नियम 2.22 के अनुसार निर्धारित समय में टीम जितने ओवर कम फेंकती है उसके खिलाड़ियों पर प्रत्येक ओवर के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

राहुल ने अपराध और प्रस्तावित सजा स्वीकार कर ली जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

मैदानी अंपायर रोड टकर और रोहन पंडित, तीसरे अंपायर सैम नोगास्की और चौथे अंपायर जयरमन मदनगोपाल ने आरोप लगाए थे।

भारत ने विशाखापत्तनम वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से मात देकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। लगातार 20 टॉस हारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली भारतीय टीम ने आखिरी और निर्णायक मुकाबले में भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

दक्षिण अफ्रीका की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। वह 47.5 ओवर में 270 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। क्विंटन डि कॉक ने 89 गेंदों में 106 रन की जबरदस्त पारी खेली। उनके अलावा कप्तान तेंबा बावुमा ने 48 रन का योगदान दिया।

भारत ने रोहित शर्मा के 75 रन, यशस्वी जायसवाल के नाबाद 116 और विराट कोहली के नाबाद 65 रनों की बदौलत 40वें ओवर में ही सिर्फ 1 विकेट खोकर ये मैच और श्रृंखला अपने नाम कर ली। रोहित शर्मा ने 73 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 3 छक्के जड़े। जायसवाल ने ओडीआई में अपना पहला शतक जड़ा। 116 रन के लिए उन्होंने 121 गेंदों का सामना किया। उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के जड़े। विराट कोहली ने सिर्फ 45 गेंद में 65 रन की धुआंधार पारी खेली थी। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |