टीम इंडिया का वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल, डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगी पहली टक्कर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत वनडे विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत सात अक्टूबर 2027 को केप टाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। पाकिस्तान के खिलाफ मैच 10 अक्टूबर को होगा।

indian cricket team
भारतीय क्रिकेट टीम

आईसीसी ने अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप 2027 के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम ग्रुप ए में है और उसका पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस बार विश्व कप में 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत अपने अभियान की शुरुआत सात अक्टूबर को केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। शुभमन गिल के नेतृत्व वाली भारतीय टीम 10 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी।

भारत का वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अगले साल अफ्रीकी महाद्वीप में होने वाले पुरुष वनडे विश्व कप का कार्यक्रम गुरुवार को घोषित कर दिया। भारत टूर्नामेंट में अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को केपटाउन में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम 10 अक्टूबर को जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। भारत 14 अक्टूबर को अफगानिस्तान से त्शावने में भिड़ेगा। इसके बाद 17 अक्टूबर को सेंचुरियन (प्रिटोरिया, जिसे अब त्शवाने के नाम से जाना जाता है) में क्वालीफायर टीमों में से एक से भिड़ेगा, जिसके बाद 24 अक्टूबर को नवनिर्मित विक्टोरिया फॉल्स स्टेडियम में सह-मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेलेगा।

2 अक्टूबर से होगी वर्ल्ड कप की शुरुआत

ग्रुप स्टेज की 12 टीमों को छह-छह के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, जिम्ब्बावे और क्वालीफायर-ए होगी। जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और क्वालीफायर-बी होगी।

विश्व कप की शुरुआत 2 अक्टूबर को होगी, जबकि इसका फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग के वान्डरर्स में खेला जाएगा। इसी मैदान पर 2003 के वनडे विश्व कप का फाइनल भी खेला गया था। पहला सेमीफाइनल 17 नवंबर को केपटाउन और 18 नवंबर को दूसरा सेमीफाइनल त्शवाने में खेला जाएगा। जिम्बाब्वे अपने पांचों ग्रुप मुकाबले घर पर खेलेगी।

मुख्य ग्रुप राउंड से पहले तीन टीमों के बीच नामीबिया के विंडहॉक में सुपर सीरीज खेला जाएगा, जिससे यह तय होगा कि कौन सी 12 टीमें विश्व कप के मुख्य ग्रुप राउंड में हिस्सा लेंगी। विश्व कप की 10 टीमें पहले ही तय हो चुकी हैं। अगले साल की शुरुआत में 10 टीमों के टूर्नामेंट से दो क्वालीफायर निर्धारित किए जाएंगे। इसका विजेता ग्रुप स्टेज में प्रवेश हासिल करेगा जबकि फाइनल हारने वाली टीम और दो अन्य सेमीफाइनलिस्ट सुपर सीरीज खेलेंगे।

विश्व कप की शुरुआत 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती की याद में होगी जिन्होंने बतौर वकील दक्षिण अफ़्रीका में दो दशक बिताए थे। सह-मेजबान दक्षिण अफ्रीका अपने अभियान का आगाज 9 अक्टूबर को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ करेगा। जबकि 11 अक्टूबर को जिम्बाब्वे का पहला मैच अफगानिस्तान से बुलावायो में होगा।

दोनों सेमीफाइनल मैच क्रमशः 17 और 18 नवंबर को केपटाउन और सेंचुरियन में खेले जाएंगे जबकि फाइनल 21 नवंबर को वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

तारीखटीमविपक्षी टीमवेन्यू
7 अक्टूबर, गुरुवारभारतऑस्ट्रेलियान्यूलैंड्स स्टेडियम, केपटाउन
10 अक्टूबर, रविवारभारतपाकिस्तानवांडर्स स्टेडियम, जोहानिसबर्ग
14 अक्टूबर, गुरुवारभारत अफगानिस्तानसेंचुरियन, त्शवाने
17 अक्टूबर, रविवारभारतक्वालीफायर टीमब्लोमफोंटेन
24 अक्टूबर, रविवारभारतजिम्बाब्वेविक्टोरिया फॉल्स स्टेडियम

भारत का क्रिकेट वर्ल्ड कप शेड्यूल (ग्रुप स्टेज)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- 7 अक्टूबर

भारत बनाम पाकिस्तान- 10 अक्टूबर

भारत बनाम अफगानिस्तान- 14 अक्टूबर

भारत बनाम क्वालीफायर ए- 17 अक्टूबर

भारत बनाम जिम्बाब्वे- 24 अक्टूबर

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़टीम इंडिया का वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया से होगी पहली टक्कर