भारत की कप्तानी का हैरतअंगेज रिकॉर्ड! श्रेयस को जो 4 मैच में देखना पड़ा, वो सूर्या संग 20 मैच में हुआ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

India vs England 2nd T20I: श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह भारतीय टी20 टीम की कप्तान सौंपी गई थी। अय्यर की अगुवाई में भारत को अभी तक जीत नसीब हुई है।

Shreyas Iyer vs Suryakumar Yadav Record

कप्तान श्रेयस अय्यर पहली जीत को तरस गए हैं। सूर्यकुमार यादव की जगह भारतीय टी20 टीम कमान संभालने वाले अय्यर ने अब तक चार मैचों में तीन बार हार का सामना किया है। भारत को आयरलैंड पर दो मैचो की टी20 सीरीज में ऐतिहासिक हार मिली थी। उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। भारत को शनिवार को इंग्लैंड के हाथों दूसरे टी20 में चार विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। भारत ने 197/7 का स्कोर खड़ा किया था मगर मेजबान टीम ने एक ओवर बाकी रहते टारगेज चेज कर लिया। श्रेयस को जो चार मैच में देखना पड़ा है, वो सूर्यकुमार के संग 20 मैचों में हुआ था।

भारत की कप्तानी का हैरतअंगेज रिकॉर्ड

सूर्यकुमार की अगुवाई में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था। हालांकि, सूर्या को बल्ले से खराब फॉर्म के कारण कप्तानी गंवानी पड़ी। सूर्या की कप्तानी में भारत को पिछले 20 मैचों में सिर्फ 3 हार मिली थी। वहीं, अय्यर के बागडोर संभालने के बाद भारतीय टीम चार मैचों में ही इतनी हार का मुंह देख चुकी है, जो हैरतअंगेज रिकॉर्ड है। पांच साल बाद ऐसा हुआ है, जब भारत को लगातार चार T20I मैचों में एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। 31 वर्षीय अय्यर ने टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान पिछले 11 मैचों में सिर्फ एक में जीत दर्ज की है। उन्हें यह जीत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मिली थी। वह आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हैं।

सूर्यकुमार को हटाने पर क्या कहा गया था?

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने पिछले महीने कहा था कि पिछले दो सीजन में सूर्यकुमार की लगातार गिरती फॉर्म ने उन्हें टी20 कप्तानी से हटाने के फैसले को प्रभावित किया। सूर्या ने बल्ले से औसत प्रदर्शन के बावजूद कप्तान के रूप में अच्छा काम किया था। अगरकर ने कहा, ''सूर्यकुमार के मामले में यह निश्चित रूप से एक कठिन निर्णय था, खासकर तब जब उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप जीता था। हम हालांकि अधिकांश वर्ल्ड कप के बाद आकलन करते है कि आगे की दिशा क्या होनी चाहिए।'' उन्होंने कहा, ''यह निर्णय कुछ हद तक उनकी फॉर्म को देखते हुए लिया गया, लेकिन साथ ही भविष्य खासकर अगले वर्ल्ड कप तक के समय को ध्यान में रखते हुए हमने लगा यह सही तरीका है। हम मानते है कि श्रेयस एक बेहद योग्य कप्तान हैं।'' अगरकर ने नए कप्तान के बारे में कहा था, ''श्रेयस के बारे में बात करें तो पिछले कुछ वर्षों में हमने देखा है कि उन्होंने विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों का नेतृत्व करते हुए किस प्रकार का प्रदर्शन किया है। ''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़कप्तान श्रेयस को जो 4 मैच में देखना पड़ा, वो सूर्या संग 20 मैच में हुआ