जीत तो जीत है लेकिन...जिम्बाब्वे को रौंदकर भी कप्तान सूर्यकुमार के मन में रह गई एक कसक

Feb 27, 2026 12:20 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कप्तान सूर्यकुमार यादव के मन में जिम्बाब्वे को रौंदने के बावजूद एक कसक रह गई। भारत ने 256/4 का स्कोर बनाने के बाद 72 रनों से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंद रखीं।

जीत तो जीत है लेकिन...जिम्बाब्वे को रौंदकर भी कप्तान सूर्यकुमार के मन में रह गई एक कसक

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे को 72 रनों से धूल चटाई। भारत ने चेन्नई के मैदान पर चार विकेट पर 256 रन बनाए, जो टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत की ओर से प्लेयर ऑफ द मैच हार्दिक पांड्या (नाबाद 50), ओपनर अभिषेक शर्मा (55) और युवा क्रिकेटर तिलक वर्मा (नाबाद 44) ने कमाल की बैटिंग की। सूर्यकुमार ने भी 33 रनों की तूफानी पारी खेली। जवाब में जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 184 रन जुटाए। भारत ने भले ही जिम्बाब्वे को रौंद डाला लेकिन कप्तान सूर्यकुमार के मन में एक कसक रह गई। उन्होंने कहा कि जीत तो जीत है लेकिन भारतीय गेंदबाज और बेहतर प्रदर्शन करते तो अच्छा होता।

'स्लाइड देखी और बहुत पॉजिटिविटी मिली'

सूर्यकुमार ने जिम्बाब्वे मैच के बाद कहा, ''हम चीजों को पीछे छोड़ना चाहते थे। हमने लीग स्टेज या अहमदाबाद में पिछले मैच में जो किया, उसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा। हमारे वीडियो एनालिस्ट ने सभी बैटर्स और सभी बॉलर्स के लिए स्लाइड बनाई थी, जिसमें हमें समझाया कि बीते समय में क्या अच्छा किया। हमने वो स्लाइड देखी, उससे बहुत पॉजिटिविटी मिली। टॉप से ​​लेकर नंबर सात तक सभी बल्लेबाजों ने योगदान दिया। यह देखकर अच्छा लगा।'' सूर्या से जब पूछा गया कि टीम क्या और बेहतर कर सकती थी तो उन्होंने कहा, ''सच कहूं तो हम बॉल के साथ थोड़ा और अच्छा कर सकते। हालांकि, ठीक है। जीत तो जीत है। हम आगे इसका ध्यान रखेंगे।''

सूर्या ने की जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों की तारीफ

भारतीय कप्तान ने जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों की तारीफ की। सूर्या ने कहा, ''पिच बैटिंग के लिए अच्छी थी लेकिन जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों से इसका श्रेय नहीं लेना चाहता। उन्होंने अच्छी बैटिंग की। उन्होंने पावरप्ले में अपना टाइम लिया और बाद में स्मार्ट तरीके से बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।'' जिम्बाब्वे के लिए ओपनर ब्रायन बेनेट ने 59 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए। कप्तान सिकदंर रजा ने 21 गेंदों में 31 रनों का योगदान दिया। उन्होंने बेनेट के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की पार्टनरशिप की। सूर्यकुमार ने कहा कि भारतीय टीम सकारात्मक माइंडसेट के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरेगी।

'इसके अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है'

भारत को एक मार्च को आखिरी सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज से भिड़ना है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा। जो भी टीम कोलकाता में जीत दर्ज करेगी, उसे सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा। सूर्या ने वेस्टइंडीज मैच को लेकर कहा, ''मुझे लगता है कि जब हम ऐसी सिचुएशन में होते हैं तो हमें फैसले लेने में ज्यादा हिम्मत दिखानी होगी और पॉजिटिव रास्ता अपनाने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है। जब हम कोलकाता पहुंचेंगे तो पक्का हम बैठकर मैच के बारे में सोचेंगे। लेकिन कल छुट्टी है। ट्रैवल करेंगे और आराम करेंगे।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।