टीम इंडिया ने T20I क्रिकेट में रच दिया इतिहास, इस मुकाम पर पहली बार पहुंचा कोई एशियाई देश

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

टीम इंडिया ने T20I क्रिकेट में 2000 छक्के पूरे कर लिए हैं। हालांकि, इस मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड किसी और टीम के नाम है, लेकिन भारत एशिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने यह उपलब्धि अपने नाम की है। 

Nitish Kumar Reddy and Tilak Varma
नितीश कुमार रेड्डी और तिलक वर्मा

टीम इंडिया को भले ही हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में हार मिली, लेकिन एक बड़ा रिकॉर्ड इस मैच के दौरान भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया। भारतीय क्रिकेट टीम T20I क्रिकेट में 2000 छक्के जड़ने वाली दुनिया की दूसरी और एशिया की पहली टीम बन गई है। इस मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड किसी और टीम के नाम नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही वेस्टइंडीज की टीम के नाम दर्ज है। हालांकि, भारत एशिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 2000 छक्के पूरे कर लिए हैं।

वेस्टइंडीज की टीम ने पिछले ही मैच में 2000 छक्के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए थे और कैरेबियाई टीम दुनिया की पहली टीम इस उपलब्धि पर पहुंचने वाली थी। अभी भी सबसे ज्यादा छक्के टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज के नाम दर्ज हैं। वेस्टइंडीज ने तीसरे और टीम इंडिया ने चौथे टी20 मैच में आकर इस उपलब्धि पर अपना नाम दर्ज कराया है। भारत के छक्कों की संख्या टी20आई क्रिकेट में अब बढ़कर 2010 हो गई है, जबकि कैरेबियाई टीम अब तक 2026 छक्के इस फॉर्मेट में जड़ने में सफल हुई है।

वेस्टइंडीज और टीम इंडिया के बाद सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड है, जिसने 1585 छक्के अब तक इस फॉर्मेट में जड़े हैं। लिस्ट में चौथे नंबर पर पाकिस्तान है। पाकिस्तान की टीम ने 1507 छक्के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़े हैं। साउथ अफ्रीका की टीम 1407 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर विराजमान है।

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टॉप 5 टीमें

2026 - वेस्टइंडीज

2010 - भारत

1585 - न्यूजीलैंड

1507 - पाकिस्तान

1407 - साउथ अफ्रीका

भारत ने जड़े थे कुल 13 छक्के, जबकि वेस्टइंडीज ने 17

14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मैच में वेस्टइंडीज की टीम की ओर से 17 छक्के लगे, जबकि भारतीय बल्लेबाज कुल 13 छक्के ही जड़ पाए। भारत के लिए संजू सैमसन ने 4 छक्के लगाए, जबकि इतने ही छक्के नितीश कुमार रेड्डी के बल्ले से निकले। 3 छक्के तिलक वर्मा ने जड़े और एक-एक छक्का अभिषेक शर्मा ईशान किशन ने जड़े।

वहीं, अगर बात वेस्टइंडीज की करें तो उनके लिए अकेले 9 छक्के शे होप ने ठोके, जबकि 3 छक्के शेरफन रदरफोर्ड ने लगाए। 2 छक्के शिमरोन हेटमायर के बल्ले से आए और एक-एक छक्का ज्वेल एंड्रयू और रोवमैन पॉवेल ने लगाया।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत ने T20I क्रिकेट में रचा इतिहास, इस मुकाम पर पहली बार पहुंची कोई एशियाई टीम