टीम इंडिया ने T20 WC 2026 में लहराया तिरंगा, न्यूजीलैंड को रौंदकर तोड़ा 19 सालों का तिलिस्म
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन बन गई है। भारत ने खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को रौंदकर इतिहास रचा। भारत ने तीसरी बार खिताब अपने नाम किया है।

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने नाम कर लिया है। भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदकर तिरंगा लहराया। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 256 रनों का विशाल टारगेट दिया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने चैंपियन बनकर कई तिलिस्म तोड़े हैं। भारत तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली इकलौती टीम बन गई है। भारत ने 2007 में एमएस धोनी और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीता था। भारत टूर्नामेंट के 19 सालों के इतिहास में खिताब डिफेंड करने वाली पहली टीम है। भारत बतौर मेजबान यह टूर्नामेंट जीतने वाला पहला देश है।
एलन से लेकर फिलिप्स तक सस्ते में आउट
बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने खराब आगाज किया। सेमीफाइनस में सेंचुरी जड़ने वाले फिन एलन (9) का बल्ला नहीं चला। न्यूजीलैंड की खस्ता हालत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि आधी टीम 72 रन पर लौट गई। रचिन रविंद्र (1), ग्लेन फिलिप्स (5) और मार्क चैपमैन (3) समेत साच प्लेयर दहाई अंक में नहीं पहुंचे। कीवी टीम के लिए ओपनर टिम सीफर्ट ने सर्वाधिक 52 रन बटोरे। उन्होंने 26 गेंदों का सामना करने के बाद दो चौके और पांच छक्के जड़े। डेरिल मिचेल ने 11 गेंदों में 17 रन बनाए। कप्तान मिचेल सैंटनर ने 35 गेंदों 38 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर चार शिकार किए। अक्षर पटेल को तीन विकेट मिले जबकि हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट झटका।
संजू सैमसन शतक से सिर्फ 11 रन दूर रह गए
इससे पहले, भारत ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 255 रन बनाए, जो टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। फॉर्म में लौटे अभिषेक शर्मा और लगातार भारत के 'मैन विनर' साबित हो रहे संजू सैमसनने तूफानी बल्लेबाजी की। पूरे टूर्नामेंट में खराब फॉर्म से जूझते रहे अभिषेक ने 21 गेंद में 52 रन बनाए जबकि सैमसन ने 46 गेंद में 89 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार पारियां खेलने वाले सैमसन ने एक और जबर्दस्त पारी खेलकर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। उन्होंने पांच चौके और आठ छक्के लगाए।
अभिषेक शर्मा ने पांच चौके और तीन छक्के मारे
वहीं, ओपनर अभिषेक ने आखिरकार अपनी प्रतिभा के दर्शन कराते हुए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को दबाव में ला दिया। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के जमाए। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनेर से पिच को भांपने में गलती हुई और टीम चयन में चूक गए। उन्होंने ऑफ स्पिनर कोल मैकोंची को नहीं चुना। अभिषेक ने मैकोंची की जगह खेल रहे जैकब डफी की गेंद पर पांच चौके लगाए। डफी ने तीन ओवर में 42 रन दे डाले और उन्हें कोई विकेट नहीं लिया। हेनरी ने चार ओवर में 49 रन दिए और हार्दिक पांड्या (13 गेंदों में 18) एक विकेट चटकाया। भारत ने पावरप्ले के छह ओवरों में 92 रन बना लिए थे।
सैमसन और ईशान किशन की शतकीय साझेदारी
रचिन रविंद्र ने आठें ओवर में अभिषेक को आउट करके 43 गेंद में बनी 98 रन की साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद, ईशान किशन (25 गेंदों में 54) ने रनगति कायम रखते हुए चार छक्के और चार चौके लगाए। सैमसन और ईशान ने दूसरे विकेट के लिए 48 गेंद में 105 रन की पार्टशिप करके भारत को 200 के पार पहुंचाया। जिम्मी नीशाम ने सैमसन, ईशान और कप्तान सूर्यकुमार यादव को 16वें ओवर में आउट करके भारत की रनगति पर अंकुश लगाने की कोशिश की लेकिन तब तक बड़ा स्कोर बन चुका था। सूर्यकुमार का खाता नहीं खुला। शिवम दुबे ने आठ गेंदों में 26 और तिलक वर्मा 6 गेंदों में 8 रन बनाकर नाबाद रहे।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



