टीम इंडिया को बीच मैच में लगा 5 रनों का फटका, अंपायर ने पहले ही दे थी आखिरी चेतावनी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

टीम इंडिया ए को श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई नेशन वनडे सीरीज के मैच में 5 रनों का फटका लग गया। टारगेट 266 का होना चाहिए था, लेकिन श्रीलंका को अब जीत के लिए 261 रन ही बनाने होंगे। ये गलती विपराज से हुई थी।

टीम इंडिया को बीच मैच में लगा 5 रनों का फटका, अंपायर ने पहले ही दे थी आखिरी चेतावनी

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला आज दांबुला में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ए ने मेजबान श्रीलंका के सामने 265 रन बनाए। ऐसे में आपको भी लग रहा होगा कि 266 रन अब श्रीलंका ए को बनाने होंगे, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। श्रीलंका को जीत के लिए 266 नहीं, बल्कि 261 रन ही बनाने हैं। ऐसा भारतीय खिलाड़ी की एक गलती की वजह से हुआ है। यहां तक कि अंपायर ने भी उसे वॉर्निंग दी थी, लेकिन वह संभला नहीं और टीम पर 5 रनों की पेनल्टी लगवा दी। हालांकि, हैरानी की बात यह भी है कि इसी मैच में इंडिया ए को भी 5 रन फ्री में मिले थे।

दरअसल, मामला इंडिया की पारी का है, जब श्रीलंका ए की ओर से गेंदबाजी की जा रही थी तो 37वें ओवर में विपराज निगम पिच के बीच में रन के लिए दौड़ पड़े। डेंजर जोन में स्पाइक्स के साथ जाना मना होता है। बल्लेबाज को पहले ही वॉर्निंग दे दी जाती है कि आगे से ऐसा नहीं करना है, लेकिन विपराज निगम ने उस गलती को दोहराया और उसका नुकसान भी टीम को हुआ। कुछ ही ओवर पहले फील्डर अंपायर ने विपराज को चेतावनी दी थी कि आपको डेंजर जोन यानी मिडिल ऑफ द पिच से दूर रहकर रनिंग करनी है, लेकिन उन्होंने लगातार ऐसा किया और इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा।

टीम इंडिया ने सभी विकेट खोकर 265 रन बनाए, लेकिन श्रीलंका को सिर्फ 261 रनों का टारगेट ही अब चेज करना होगा, क्योंकि पेनल्टी के रूप में टीम इंडिया ने 5 रन गंवा दिए हैं। श्रीलंका की पारी 5/0 से शुरू होगी। इस तरह आगे 261 रन जीत के लिए और श्रीलंका को बनाने होंगे। इस तरह टीम 266 रनों का टारगेट 261 रन बनाकर ही हासिल कर सकती है।

फ्री में इंडिया ए को भी मिले थे 5 रन

हालांकि, दिलचस्प बात यह भी है कि 5 रन टीम इंडिया को भी इस मैच में फ्री में मिले थे। पेनल्टी के रूप में इंडिया ए के खाते में 5 रन जोड़े गए थे। दरअसल, 16वें ओवर में कुगाथस मथुलान की गेंद वाइड थी, जो विकेट के पीछे गई थी। विकेटकीपर के पीछे रहे हेलमेट पर जाकर गेंद लगी थी और इस तरह पांच रन भारत को फ्री में मिले थे। फील्डिंग साइड के किसी भी बाहरी ऑब्जेक्ट पर अगर गेंद लगती है तो बल्लेबाजी टीम को 5 रन का रिवॉर्ड दिया जाता है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।