Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Team India 2026 Full Schedule fixtures Indian Cricket Team FTP 2026 know when and where Indian team will play matches
टीम इंडिया का 2026 का शेड्यूल कर लीजिए नोट, कब, कहां और किसके साथ होंगे मैच? देखें पूरी लिस्ट

टीम इंडिया का 2026 का शेड्यूल कर लीजिए नोट, कब, कहां और किसके साथ होंगे मैच? देखें पूरी लिस्ट

संक्षेप:

Team India 2026 Full Schedule: इंडियन क्रिकेट टीम हर साल की तरह इस साल भी बिजी रहने वाली है। ऐसा शायद एक भी महीना नहीं गुजरेगा, जब भारतीय सितारे आपको मैदान पर नजर नहीं आएंगे। पूरा शेड्यूल नए साल का क्या है? ये नोट कर लीजिए।

Jan 01, 2026 09:46 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Team India 2026 Full Schedule: अगर आप क्रिकेट के शौकीन हैं तो आपको ये बात जानकर खुशी होगी कि आप नए साल में भी भारतीय खिलाड़ियों को हर महीने मैदान पर देखेंगे। पिछले कई सालों से चला आ रहा सिलसिला 2026 में भी जारी रहेगा। भारतीय टीम या टीम के खिलाड़ी हर महीने आपको क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से लेकर एशियन गेम्स 2026 भी इसी साल होने हैं। इस तरह इंडियन क्रिकेट टीम इस साल भी काफी बिजी रहने वाली है। पूरा शेड्यूल नए साल का क्या है? टीम इंडिया, कब, कहां और किसके खिलाफ मुकाबला खेलेगी? ये जान लीजिए। कुछ सीरीज तो अभी से शेड्यूल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जनवरी 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल

टीम इंडिया नए साल यानी 2026 का आगाज न्यूजीलैंड के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज के साथ करने वाली है। इसकी शुरुआत 11 जनवरी 2026 से होगी। 14 जनवरी को दूसरा और 18 जनवरी को तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। इसके बाद पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज भी इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी। 21 जनवरी को पहला टी20 मैच, 23 को दूसरा, 25 को तीसरा, 28 को चौथा और 31 जनवरी को पांचवां टी20 मैच खेला जाएगा।

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड - पहला वनडे मैच - 11 जनवरी को वडोदरा में

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड - दूसरा वनडे मैच - 14 जनवरी को राजकोट में

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड - तीसरा वनडे मैच - 18 जनवरी को इंदौर में

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड - पहला T20 मैच - 21 जनवरी को नागपुर में

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड - दूसरा T20 मैच - 23 जनवरी को रायपुर में

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड - तीसरा T20 मैच - 25 जनवरी को गुवाहटी में

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड - चौथा T20 मैच - 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड - पांचवां T20 मैच - 31 जनवरी को तिरुवनंतपुर में

फरवरी 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल

साल 2026 के दूसरे महीने में यानी फरवरी में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बिजी हो जाएगी। 7 फरवरी से मेगा इवेंट की शुरुआत होनी है। पहले दिन भारत को यूएसए से भिड़ना है। 12 फरवरी को नामीबिया, 15 फरवरी को पाकिस्तान और 18 फरवरी को नीदरलैंड से भिड़ना है। इसके बाद के मैचों का शेड्यूल इस बात पर निर्भर करेगा कि भारतीय टीम सुपर 8 में पहुंचती या नहीं। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेले जाएंगे। 8 मार्च तक ये टूर्नामेंट चलेगा।

T20 वर्ल्ड कप 2026: इंडिया वर्सेस यूएसए मैच - 7 फरवरी को मुंबई में

T20 वर्ल्ड कप 2026: इंडिया वर्सेस नामीबिया मैच - 12 फरवरी को दिल्ली में

T20 वर्ल्ड कप 2026: इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच - 15 फरवरी को कोलंबो में

T20 वर्ल्ड कप 2026: इंडिया वर्सेस नीदरलैंड मैच - 18 फरवरी को अहमदाबाद में

मार्च से मई 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल

8 मार्च तक टी20 विश्व कप चलेगा और इसके कुछ ही समय के ब्रेक के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त नजर आएंगे। मार्च के आखिरी सप्ताह में आईपीएल 2026 की शुरुआत होगी, जो मई के आखिरी सप्ताह तक चलेगा। इस दौरान इंटरनेशनल मैच नहीं होंगे

जून 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल

टीम इंडिया के एफटीपी के अनुसार जून 2026 में भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ घर पर एक टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इसका शेड्यूल अभी फाइनल नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि दूसरे सप्ताह से ये सीरीज शुरू हो सकती है।

जुलाई 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल

भारतीय टीम जुलाई 2026 में इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी, जहां इंडियन क्रिकेट टीम को 5 मैचों की टी20 और 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज मेजबानों के खिलाफ खेलनी है। 1 जुलाई को पहला टी20, 4 जुलाई को दूसरा, 7 जुलाई को तीसरा, 9 जुलाई को चौथा और 11 जुलाई को पांचवां मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई को पहला वनडे मैच, 16 को दूसरा और 19 जुलाई को तीसरा वनडे मैच आयोजित होगा।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड - पहला T20 मैच - 1 जुलाई को चेस्टर ली-स्ट्रीट में

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड - दूसरा T20 मैच - 4 जुलाई को मैनचेस्टर में

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड - तीसरा T20 मैच - 7 जुलाई को नॉटिंघम में

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड - चौथा T20 मैच - 9 जुलाई को ब्रिस्टल में

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड - पांचवां T20 मैच - 11 जुलाई को रोज बाउल में

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड - पहला वनडे मैच - 14 जुलाई को एजबेस्टन में

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड - दूसरा वनडे मैच - 14 जुलाई को कार्डिफ में

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड - तीसरा वनडे मैच - 14 जुलाई को लंदन लॉर्ड्स में

Team India

अगस्त 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल

टीम इंडिया अगस्त के महीने में दो मैचों की टेस्ट सीरीज श्रीलंका में खेलेगी। ये भारत की साल 2026 की पहली टेस्ट सीरीज होगी, जो कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल का हिस्सा भी है। इस सीरीज का शेड्यूल अभी फिक्स नहीं हुआ है।

सितंबर 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल

टीम इडिया सितंबर 2026 में अफगानिस्तान से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेल सकती है। एफटीपी में इस सीरीज का जिक्र है, जो संभावित रूप से यूएई में खेली जाएगी। यूएई ही अफगानिस्तान टीम की मेजबान ह और ये भारत के लिए अवे सीरीज होगी। सितंबर में ही टीम इंडिया घर पर वेस्टइंडीज से वनडे और टी20 सीरीज खेलना शुरू करेगी। सितंबर-अक्टूबर में एशियन गेम्स भी होने हैं। इसमें भी कुछ मैच भारतीय टीम खेलेगी।

अक्तूबर 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल

वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर होने वाली तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज टीम इंडिया सितंबर-अक्तूबर में खेलने वाली है। ये सीरीज भी अभी फिक्स नहीं हुई है, क्योंकि इसमें अभी काफी समय बाकी है। अक्तूबर में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर भी जाने वाली है।

नवंबर 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल

टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर अक्टूबर से नवंबर तक 2 टेस्ट, 3 वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज का शेड्यूल भी फिक्स नहीं है। करीब एक महीने तक ये मैच खेले जाएंगे, जो अक्टूबर के आखिर से शुरू होंगे और नवंबर के आखिर तक चलेंगे।

दिसंबर 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल

टीम इंडिया दिसंबर 2026 में श्रीलंका के खिलाफ घर पर तीन मैचों की वनडे सीरीज और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। ये सीरीज अभी एक साल दूर है तो इसका भी कन्फर्म शेड्यूल अभी सामने नहीं आया है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |