Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़tea break before lunch in India vs South Africa 2nd Test At Guwahati 1st time in Test cricket history Match timing
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार लंच से पहले होगा टी ब्रेक, मैच की टाइमिंग भी बदली गई

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार लंच से पहले होगा टी ब्रेक, मैच की टाइमिंग भी बदली गई

संक्षेप:

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है, जब लंच से पहले हमें पहले सेशन के बाद टी ब्रेक देखने को मिलेगा। इसके अलावा गुवाहटी में इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मैच की टाइमिंग भी बदली गई है।

Nov 22, 2025 07:59 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अगर आप टेस्ट क्रिकेट पसंद करते हैं तो अभी तक देखते आ रहे होंगे कि टेस्ट मैच में पहले सेशन के बाद लंच होता है और अगर पिंक बॉल टेस्ट है तो उसमें पहले सेशन के बाद सफर ब्रेक या टी ब्रेक लिया जाता है और दूसरा ब्रेक डिनर ब्रेक होता है। हालांकि, पारंपरिक टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा आज यानी 22 नवंबर से देखने को मिलेगा, जब किसी टेस्ट मैच में टी ब्रेक पहले सेशन के बाद लिया जाएगा और लंच ब्रेक दूसरे सेशन के बाद लिया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरअसल, आज यानी शनिवार 22 नवंबर से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले टेस्ट मैच में लंच ब्रेक से पहले टी ब्रेक लिया गया है। परंपरा के अनुसार आमतौर पर टेस्ट मैचों में पहले लंच और फिर टी ब्रेक होते हैं, लेकिन इस खास टेस्ट में पहले टी ब्रेक और उसके बाद लंच ब्रेक होने वाला है, जो पूरी तरह से एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बदलाव है। इसके पीछे का कारण नियमों में बदलाव नहीं, बल्कि मौसम से जुड़ा हुआ है।

दरअसल, गुवाहटी भारत के पूर्वोत्तर में है और पूर्वोत्तर भारत में सूर्योदय और सूर्यास्त जल्दी होता है। इसका मतलब है कि यहां जल्दी अंधेरा हो जाता है। ऐसे में शाम को रोशनी कम हो जाती है और मैच अपने समय से पहले रुक सकता है। इससे बचने के लिए टी ब्रेक को पहले और लंच ब्रेक को बाद में लेने का फैसला किया गया है। इसके अलावा मैच की टाइमिंग में भी बदलाव भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने किया है।

मैच की टाइमिंग भी बदली

आमतौर पर भारत में टेस्ट मैच साढ़े 9 बजे शुरू होता है, लेकिन ये मैच 9 बजे शुरू होगा। पहला सेशन 11 बजे तक ही चलेगा और फिर 20 मिनट का टी ब्रेक होगा। 11 बजकर 20 मिनट के बाद फिर से दो घंटे का खेल होगा और 1 बजकर 20 मिनट पर लंच होगा। इसके बाद 40 मिनट का लंच ब्रेक होगा और फिर 2 से 4 बजे तक आखिरी सेशन का खेल होगा। टेस्ट क्रिकेट के 138 साल के इतिहास में ब्रेक की पारंपरिक व्यवस्था में कभी बदलाव नहीं हुआ था, लेकिन गुवाहटी टेस्ट के लिए ऐसा किया गया है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |