कैमरन ग्रीन को आउट करने के बाद तस्कीन अहमद ने किया ये कैसा सेलिब्रेशन- VIDEO

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरन ग्रीन को आउट करने के बाद अजीबोगरीब अंदाज में सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं।

Taskin Ahmed bizarre celebration VIDEO
तस्कीन अहमद का अजीबोगरीब सेलिब्रेशन

ऑस्ट्रेलिया वर्सेस बांग्लादेश दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी, मगर उनका यह फैसला टीम पर भारी पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। बांग्लादेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए खबर लिखे जाने तक 183 के स्कोर पर उनके 8 विकेट गिरा दिए हैं। स्टीव स्मिथ एक छोर को संभाले हुए अकेले लड़ाई कर रहे हैं, मगर दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिल रहा है। बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों ने पहले दिन खूब कोहराम मचाया। इस शानदार गेंदबाजी के बीच उनके गेंदबाज तस्कीन अहमद अजीबोगरीब सेलिब्रेशन के चलते महफिल लूट गए।

तस्कीन अहमद का अजीबोगरीब स्लिब्रेशन

पहले दिन लंच ब्रेक से ठीक पहले तस्कीन अहमद ने ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला कैमरन ग्रीन का शिकार किया। बांग्लादेश की रणनीति साफ थी, वह ग्रीन को शॉर्ट पिच गेंदों पर फंसाना चाहता था। तस्कीन के 22वें ओवर की पहली गेंद पर भी ग्रीन ने शॉर्ट पिच गेंद पर छक्का लगाया था। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉट खेलते हुए पूरी तरह कंट्रोल में नहीं था।

तस्कीन को सफलता ओवर की आखिरी गेंद पर मिली। हालांकि यह शॉर्ट पिच नहीं बल्कि गुड लेंथ गेंद थी। फ्लिक शॉट मारने के प्रयास में ग्रीन का एक हाथ बल्ले से छूटा और वह शॉर्ट में पावर जनरेट नहीं कर पाएं। मिड विकेट पर मौजूद रहीम ने शानदार कैच पकड़ उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।

ग्रीन को आउट करने के बाद तस्कीन अजीबोगरीब अंदाज में सेलिब्रेशन करते हुए नजर आए। उनके इस सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब

ऑस्ट्रेलिया वर्सेस बांग्लादेश टेस्ट बिल्कुल उम्मीदों के उलट शुरू हुआ। 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई बांग्लादेश की जो टीम प्रैक्टिस मैच में हार गई उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम को हैरान परेशान करके रख दिया है। पहले दिन लंच ब्रेक तक बांग्लादेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट 183 के स्कोर पर गिरा दिए हैं। स्टीव स्मिथ अर्धशतक जड़कर अकेले लड़ाई लड़ने में लगे हैं, मगर उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिल रहा है। स्मिथ के अलावा अभी तक ऑस्ट्रेलिया का कोई बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा तक नहीं पार कर पाया है। तस्कीन अहमद ने अभी तक 2 विकेट चटकाए हैं, जबकि हसन महमूद 4 विकेट चटका चुके हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।