तंजीद हसन ने ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़ किया बड़ा कारनामा, कोहली-बाबर के इस क्लब में हुए शामिल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

तंजीद हसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ बड़ा कारनामा कर दिया है। उन्होंने पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क की तिकड़ी के खिलाफ ये कारनामा कर कोहली-बाबर के क्लब में जगह बनाई।

Virat Kohli, Tanzid Hasan and Babar Azam
विराट कोहली, तंजीद हसन और बाबर आजम

ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ शतक जड़ना कोई आसान काम नहीं, खासकर जब उनकी प्लेइंग XI में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की तिकड़ी शामिल हो। हालांकि बांग्लादेश के ओपनर तंजीद हसन ने डार्विन में जारी पहले टेस्ट में यह कारनामा कर दिखाया और विराट कोहली व बाबर आजम जैसे बड़े नामों के बीच अपनी जगह बनाई। बता दें, बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 198 रनों पर समेट उन पर बढ़त हासिल कर ली है। तंजीद ने 101 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वह ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट शतक जड़ने वाले बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी भी बने।

तंजीद हसन की कोहली-बाबर के क्लब में एंट्री

तंजीद हसन वर्ल्ड क्रिकेट के ऐसे मात्र 10वें खिलाड़ी बने हैं जिसने स्टार्क, कमिंस और हेजलवुड के के प्लेइंग XI में रहते ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट शतक जड़ा है। चेतेश्वर पुजारा इस लिस्ट में पहले पायदान पर हैं। उन्होंने इस तिकड़ी के खिलाफ तीन शतक जड़े हैं, जबकि कोहली और ऋषभ पंत ने 2-2 बार यह कारनामा किया है। जबकि बाबर आजम 2019 में ऐसा कर चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सेंचुरी (v स्टार्क/कमिंस/हेजलवुड)

2017 - डेविड मलान

2017 - जॉनी बेयरस्टो

2018 - चेतेश्वर पुजारा

2018 - विराट कोहली

2018 - चेतेश्वर पुजारा

2019 - चेतेश्वर पुजारा

2019 - ऋषभ पंत

2019 - बाबर आज़म

2019 - यासिर शाह

2020 - अजिंक्य रहाणे

2021 - ऋषभ पंत

2024 - यशस्वी जायसवाल

2024 - विराट कोहली

2026 - तंजीद हसन*

बांग्लादेश के गेंदबाजों ने पहले टेस्ट के शुरूआती दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम को पहली पारी में 198 रन पर समेट दिया जिसमें हसन महमूद ने अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 55 रन देकर छह विकेट हासिल किए। इसके बाद बांग्लादेश के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने स्टंप तक एक विकेट पर 96 रन बना लिए जिससे वह पहली पारी के हिसाब से केवल 102 रन से ही पीछे है।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बिना किसी नुकसान के 45 रन बना लिए थे। लेकिन हसन ने लगातार सटीक लाइन एवं लेंथ से गेंदबाजी करते हुए अपने छठे और सातवें ओवर में सलामी बल्लेबाज जेक वेदराल्ड (23 रन) और ट्रेविस हेड (22 रन) को आउट कर दिया।

इसके बाद हसन, तास्किन अहमद (55 रन देकर दो विकेट) और इबादत हुसैन (39 रन देकर दो विकेट) ने पहले दो सत्रों में शानदार अनुशासित गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। सिर्फ स्टीव स्मिथ ही संघर्ष करते हुए 71 रन बना सके।

ऑस्ट्रेलिया ने नौवें विकेट के रूप में स्मिथ का विकेट गंवाया। उन्होंने हसन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन विकेटकीपर लिटन दास ने उनका कैच लपक लिया। स्मिथ की पारी में सात चौके और एक छक्का शामिल था।

AUS vs BAN प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग XI- जेक वेदरल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड

बांग्लादेश प्लेइंग XI- शादमान इस्लाम, तनजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), लिटन दास (विकेट कीपर), मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, एबादोत हुसैन

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़तंजीद हसन ने AUS में शतक जड़ किया बड़ा कारनामा, कोहली-बाबर के क्लब में हुए शामिल